बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने दुष्कर्म के अपराध को अंजाम दिया। कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद व एल्डरमैन ने न सिर्फ 50 हजार रुपये ऐंठे, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
बता दें कि कांग्रेस नेता ने महिला के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – उठों लाल ----पानी लाई हूँ-----भ्रष्टाचार से सने मेरे तन को धो दों
अश्लील मैसेज भेजकर शारीरिक संबंध की मांग करता था
38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी, लेकिन घरेलू विवादों के चलते वह 2003 से सिविल लाइन इलाके में अकेली रहती है।उसकी पहचान पूर्व पार्षद काशी रात्रे से थी, जिसे महिला भईया कहती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक दिन काशी ने उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा और शारीरिक संबंध की मांग करने लगा। महिला ने इस बात से साफ मना कर दिया और उसे भाई जैसा बताया। इसके बाद 2 मार्च 2022 को जब वह तिफरा में अपनी सहेली के घर गई हुई थी, तब कांग्रेस नेता काशी वहां पहुंचा और पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरवाया और महिला से 20 हजार रुपये मांगे और महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला की सहेली के घर में ही इस अपराध को अंजाम दिया। उसने महिला की सहेली को किसी बहाने से पानी लाने को भेजा तभी मौका पाकर सुने कमरे में महिला को जबरदस्ती लेकर घुस गया। दरवाजा बंद कर उसने महिला के साथ जोर-जबरदस्ती कर उसका बलात्कार किया। इस अपराध के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला के गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
महिला का ये कहना है कि आरोपी ने उसे डराकर जनवरी 2025 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तब महिला ने यह बात बताई, तो उसने गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन महिला का गर्भपात करा दिया, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे अलग-अलग किश्तों में डरा-धमकाकर कुल 50 हजार रुपये भी वसूले थे। आरोपी ने महिला को धमकी दिया की अगर उसने मुंह खोला तो उसे बदनाम कर जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी काशी रात्रे की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है।
ये भी पढ़े : विद्यालयों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई : एक प्रधानपाठक निलंबित, तीन शिक्षकों को नोटिस
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments