रायपुर : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का ताज़ा ब्यौरा सामने आया है। गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ अफसरों की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है, तो कुछ की संपत्ति घटी भी है। वहीं, राज्य के डीजीपी अरुण देव गौतम के पास आज भी सिर्फ एक मकान है।
सबसे अमीर अफसर DG पवनदेव
IPS अधिकारियों की संपत्ति में सबसे बड़ा उछाल डीजी रैंक के पवनदेव के नाम है। 2020 में जहां उनके पास 74 लाख की संपत्ति थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 3 करोड़ 88 लाख हो गई। यानी करीब 525% की बढ़ोतरी। उनके पास भिलाई, दुर्ग, धमधा और नवा रायपुर में जमीन और मकान हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – पुलिसवालों के सम्मान में पूरा छत्तीसगढ़ मैदान में
DGP अरुण देव गौतम के पास केवल एक मकान
राज्य के पुलिस प्रमुख अरुण देव गौतम की संपत्ति की बात करें तो उनके पास नवा रायपुर में सिर्फ एक मकान है, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने यह मकान 44 लाख में खरीदा था और इससे सालाना आय सिर्फ 1.20 लाख है।
दीपांशु काबरा की संपत्ति में गिरावट
IPS दीपांशु काबरा की संपत्ति 2020 में करीब 4 करोड़ रुपए थी, जो अब घटकर 3.39 करोड़ रह गई है। यानी लगभग 60 लाख रुपए की गिरावट। उनके पास रायपुर, नवा रायपुर और महाराष्ट्र में संपत्तियां हैं, जिनसे उन्हें सालाना करीब 18 लाख की आय होती है।
बाकी अधिकारियों की संपत्ति का हाल
करोड़पति एसपी की लिस्ट में 4 नाम
राज्य के 33 एसपी में से 4 अफसर करोड़पति हैं। इनमें सबसे ऊपर हैं जितेंद्र शुक्ला (दुर्ग एसपी) जिनके पास 2.10 करोड़ की संपत्ति है। इनके अलावा:
जबकि 33 में से 18 एसपी ने अपनी संपत्ति के कॉलम में NIL लिखा है।
किन अफसरों की जानकारी नहीं उपलब्ध?
छत्तीसगढ़ कैडर के कुल 110 आईपीएस में से 5 अफसरों का IPR स्टेटस वेबसाइट पर नहीं दिखा। इनमें एससी द्विवेदी, एम लोग, अंकिता शर्मा, मयंक श्रीवास्तव, जे ठाकुर और डीजी रैंक के जीपी सिंह शामिल हैं।
ये भी पढ़े : बिलासपुर में आंधी-तूफान से अनिरुद्धाचार्य महाराज का पंडाल तहस-नहस,कथा हुई स्थगित
Comments