भारतीय बाजार मे सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे ज्यादा पॉपुलर मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस कोइ एक अपडेट मिला है। इस अपडेट के बाद यह और भी ज्यादा बेहतरीन हो गई है। इसका इंज अब पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो गई है। यह बाइक कई वेरिएंट में ऑफर की जाती है। आइए जानते हैं 2025 Hero Splendor Plus की 5 सबसे खास बातें, जिसे आपको खरीदने से पहले जानना चाहिए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – पुलिसवालों के सम्मान में पूरा छत्तीसगढ़ मैदान में
1. कीमत
मोटरसाइकिल |
OBD-2B वेरिएंट |
कीमत (रुपये में) |
2025 Hero Splendor Plus |
Splendor Plus Drum Brake |
78,926 |
Splendor Plus i3s |
80,176 |
|
Splendor Plus i3s Black And Accent |
80,176 |
|
Splendor Plus Xtec Drum |
82,751 |
|
Splendor Plus Xtec Disc |
86,051 |
|
Splendor Plus Xtec 2.0 Drum |
85,501 |
2. नया इंजन
2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस में अभी भी वही 97.2cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 7.9 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन अब OBD-2B के अनुकूल है। इसके इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
3. अंडरपिनिंग्स
Splendor Plus के सभी वेरिएंट में अंडरपिनिंग्स एक जैसा ही है। इसके दोनों सिरों पर 80-सेक्शन ट्यूबलेस टायर के साथ 18-इंच के अलॉय व्हील मिलता है। टेलिस्कोपिक फोर्क और 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर भी पिछले नॉन-OBD-2B मॉडल से लिए गए हैं। दोनों सिरों पर 130 मिमी ड्रम के साथ,एक्सटेक डिस्क को छोड़कर जिसमें 240 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है। यह वेरिएंट 100cc सेगमेंट में एकमात्र बाइक है जिसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है।
4. फीचर्स
5. प्रतिद्वंद्वी
2025 Hero Splendor Plus का मुकाबला भारतीय बाजार में 100cc कम्यूटर बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन 100 और बजाज प्लेटिना 100 से होता है। हर किसी के लिए कुछ न कुछ है, एक बेसिक कम्यूटर से लेकर कनेक्टिविटी और फ्रंट डिस्क ब्रेक वाली फीचर-लोडेड बाइक तक।
Comments