अनुराग कश्यप ने फिल्म 'फुले' को सपोर्ट करते-करते ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ कुछ ऐसा लिख दिया जिसपर जमकर बवाल मच रहा है। दरअसल, इस फिल्म का ब्राह्मण विरोध कर रहे हैं जिसके चलते इसकी रिलीज डेट भी पोस्टपोन कर दी गई है।इसी बात को लेकर फिल्ममेकर तिलमिलाए हुए हैं।
अनुराग कश्यप ने एक यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने लिखा था- "ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा, कोई दिक्कत"। अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। हालांकि, फिर भी अनुराग माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। ऊपर से एक और कमेंट करके आग में घी डालने का काम कर दिया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – पुलिसवालों के सम्मान में पूरा छत्तीसगढ़ मैदान में
अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण वाले विवादित कमेंट पर तोड़ी चुप्पी
अनुराग कश्यप ने जैसे ही ये विवादित कमेंट किया, सोशल मीडिया पर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की जाने लगी। बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर बग्गा ने भी कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। अब जवाब में फिल्ममेकर ने एक और पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ये समझाने की कोशिश कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा था।
अनुराग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन यहां सब उल्टा पड़ गया। उन्होंने लिखा था- "जवाब तो सबने पढ़ लिया, विरोध भी कर ही रहे हैं। आग लगा रखी है। कॉन्टेक्स्ट भी देख लिख दो डरपोकों। सारी जिंदगी शास्त्रों के पीछे छुपे रहने वाले सबसे आलसी लोग जो कुछ पते का काम नहीं करते, सिर्फ दूसरों को नीचा दिखाकर, खुद को बड़ा बोलते हैं। मेरे लिए तो भाई तुम लोग @#$ ही रहोगे"।
यहां गौर करने वाली बात है कि इतने विवाद के बाद भी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्ममेकर ने माफी नहीं मांगी है। उल्टा उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को लेकर और भी विवादित बातें लिख दी हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।
ब्राह्मण के खिलाफ क्यों लिख रहे अनुराग कश्यप?
ये पूरा मामला शुरू हुआ प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' के विरोध से जिसमें सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव करने के लिए कहा है। ब्राह्मण समुदाय ने भी फिल्म के खिलाफ ये कहते हुए आपत्ति जताई कि इसमें उनकी गलत छवि पेश की गई है। इसी से नाराज होकर अनुराग ने सवाल किया था कि "अगर देश में जातिवाद नहीं है, तो फिर फुले दंपति को उसके खिलाफ संघर्ष क्यों करना पड़ा? जब जातिवाद ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। कौन हो आप, आपकी क्यों सुलग रही है"।
जब उनके पोस्ट पर बरसते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। जितना तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे'। तो इसी पर रिएक्ट करते हुए अनुराग कश्यप ने वो आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी जिसपर हंगामा मचा हुआ है।
ये भी पढ़े : जाट के चर्च सीन पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Comments