Potassium का बेहतरीन सोर्स हैं ये 5 फूड्स

Potassium का बेहतरीन सोर्स हैं ये 5 फूड्स

क्या आप जानते हैं कि हेल्दी रहने के लिए आपके शरीर में पोटेशियम भी उतना ही जरूरी है, जितना दूसरे विटामिन और मिनरल। पोटेशियम एक मिनरल है, जो कई अहम बॉडी फंक्शन्स के लिए जरूरी है।  यह इलेक्ट्रोलाइट के रूप में काम करता है और सेल्स, नसों तथा मांसपेशियों के सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी होता है। पोटेशियम की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डाइट के जरिए इसकी सही मात्रा लेना जरूरी है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी –हमला झन देबे भगवान,अईसन घोटालेबाज नेता झन देबे

क्यों जरूरी है पोटेशियम? 
दिल स्वास्थ्य के लिए जरूरी- पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है।
मांसपेशियों की मजबूती- यह मांसपेशियों के कॉन्ट्रेक्शन और रिलैक्सेशन में जरूरी

भूमिका निभाता है।
नर्वस सिस्टम का सही कामकाज- पोटेशियम नर्व सिग्नल्स को असरदार तरीके से ट्रांसमिट करने में मदद करता है।फ्लूइड बैलेंस बनाए रखना- यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखता है।हड्डियों की मजबूती- पोटेशियम हड्डियों की डेंसिटी को बनाए रखने में सहायक होता है।

पोटेशियम की कमी के लक्षण 

थकान और कमजोरी
मांसपेशियों में ऐंठन
अनियमित हार्ट बीट
हाई ब्लड प्रेशर
कब्ज की समस्या
पोटेशियम से भरपूर 5 फूड्स 
केला- केला पोटेशियम का सबसे बेहतरीन सोर्स है। एक मध्यम आकार के केले में लगभग 451 mg पोटेशियम होता है। यह एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करता है और पोस्ट-वर्कआउट रिकवरी के लिए बेहतरीन है।शकरकंद (स्वीट पोटैटो)- एक मध्यम आकार की शकरकंद में लगभग 541 mg पोटेशियम होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।पालक- हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक पोटेशियम का अच्छा सोर्स है। एक कप पकी हुई पालक में लगभग 839 mg पोटेशियम होता है। यह आयरन और कैल्शियम से भी भरपूर होती है।एवोकाडो- एवोकाडो हेल्दी फैट्स और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स है। एक मध्यम आकार के एवोकाडो में लगभग 728 mg पोटेशियम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी सहायक है।संतरा और संतरे का जूस- संतरे में विटामिन-सी के साथ-साथ पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक कप संतरे के जूस में लगभग 496 mg पोटेशियम होता है।

ये भी पढ़े : कमल विहार की तर्ज पर अब नवा रायपुर में नया विहार








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments