बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने एक बड़ा ऑपरेशन जारी किया है, जो पिछले 5 दिनों से कर्रेगुट्टा में चल रहा है।हाल ही में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – कड़ी से कड़ी जुड़ रही,हथकड़ी कका को ढूंढ रही
भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच 5 दिनों के कड़ी मशक्कत के बाद आखिर जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब हुए। बताया जा रहा है कि नक्सली इस गुफे को अपना आधार स्थल के तौर पर इस्तेमाल करते थे। अब सुरक्षाबलों ने इस गुफा को कब्जे में ले लिया है और ऑपरेशन में तेजी लाते हुए नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पर ऐसा लग रहा है कि, जवानों के वहां पहुंचने से पहले ही नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल दिया था। क्योंकि यहां नक्सलियों की मौजूदगी के निशान तो मिले हैं।
बताया जा रहा है कि, इस गुफा में आराम से एक हजार से अधिक लोग कई दिनों तक पनाह ले सकते हैं। गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक भी सुविधा मौजूद है। गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है।
ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री आवास सर्वे में बिलासपुर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments