पहलगाम हमले के बाद 24 संदिग्धों से पूछताछ कर रही दुर्ग पुलिस,छापेमारी जारी 

पहलगाम हमले के बाद 24 संदिग्धों से पूछताछ कर रही दुर्ग पुलिस,छापेमारी जारी 

भिलाई : पहलगाम में हुए आतं​कवादी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड पर है। इस घटना के बाद मोदी सरकार ने जहां एक ओर तत्काल प्रभाव से सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है तो दूसरी ओर ​अल्पकालिक वैध वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। यानि अब भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों के पास 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में अब देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों की ताबड़तोड़ तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – कड़ी से कड़ी जुड़ रही,हथकड़ी कका को ढूंढ रही 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी आज सुबह से पाकिस्तानी नागरिकों की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस की टीम शहर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर संदिग्धों की पहचान कर रही है। सर्चिंग के दौरान पुलिस की टीम ने भिलाई के बॉम्बे आवास से 10, हथखोज से 8 और सुपेला कर्बला मैदान से 6 संदिग्धों की पहचान की है। फिलहाल पुलिस सभी के दस्तावेजों की जांच कर रही है।

केंद्र के फैसले के मुताबिक भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा अल्पकालिक वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे।

ये भी पढ़े : क्रशर संचालन में अनियमितता बरतने पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई,क्रशर सील










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments