शोभन योग के शुभ प्रभाव से इन राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार-खुशियां,पढ़े लव राशिफल

शोभन योग के शुभ प्रभाव से इन राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार-खुशियां,पढ़े लव राशिफल

धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से 30 अप्रैल 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन अति शुभ शोभन योग बन रहा है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच 53 डिग्री 20 मिनट और 66 डिग्री 40 मिनट का अंतर होता है तो शोभन योग का निर्माण होता है। इसके अलावा बुधवार को अक्षय तृतीया भी है, जिस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और जगत के पालनहार विष्णु जी की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि भी है।यदि आप जानना चाहते हैं कि अक्षय तृतीया का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें 30 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – धीरे -धीरे नही सरकार कार्यवाही सांय -सांय करिए 

मेष राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन अच्छा रहेगा। सोलमेट के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों के लिए बुधवार का दिन उत्तम रहेगा। बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 11 और 20

वृषभ राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह तय हुआ है, उनका रिश्ता उनके ही बुरे कर्मों के कारण टूट सकता है। शादीशुदा जातक भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने आने वाले कल की जगह अभी पर फोकस नहीं किया तो आप कभी खुश नहीं रहेंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 02 और 16

मिथुन राशि

पार्टनर से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर खास ध्यान दें। हंसी-मजाक के चक्कर में प्रेमी का दिल दुख सकता है, जिसके कारण भविष्य में प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 08 और 19

कर्क राशि

विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ किसी प्राचीन मंदिर में दर्शन करने का प्लान बन सकता है। वहीं जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उनके संबंध प्रेमी के साथ अच्छे नहीं रहेंगे। कोई आप दोनों के रिश्ते में दरार लाने का प्रयास कर सकता है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 12 और 22

सिंह राशि

कपल का झगड़ा हो सकता है। इसलिए आपको धैर्य रखना होगा और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अन्यथा अच्छा-खासा रिश्ता आपकी ही गलतियों के कारण टूट जाएगा। सिंगल लोग दिनभर घर पर रहेंगे। आधे से ज्यादा समय माता-पिता या भाई-बहन के साथ बिताएंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 15 और 27

कन्या राशि

सिंगल लोगों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा तनावपूर्ण और भागदौड़ भरा रहेगा। पिता के साथ किसी अनचाही जगह पर जाना पड़ सकता है। विवाहित जातक अपने रिश्ते से जुड़ी किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रहेंगे। ज्यादा चिंता करने के कारण तबीयत भी खराब हो सकती है।

शुभ रंग- ग्रीन

शुभ अंक- 03 और 20

तुला राशि

विवाहित और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। इसलिए विवादों से दूर रहें और किसी बाहरी इंसान की बातों पर विश्वास न करें।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 18 और 26

वृश्चिक राशि

पिछले कुछ समय से जीवनसाथी के साथ विवाद चल रहा है तो बातचीत से संबंध में सुधार होगा। लेकिन दोपहर से पहले अपने साथी से बात न करें। बल्कि शाम में जब वो ऑफिस से आ जाएं तो सही समय देखकर उनसे बातचीत करें।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 09 और 15

धनु राशि

सिंगल जातकों की क्रश के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहित जातक अपने प्रेमी के साथ अकेले में सुनहरे पल बिताएंगे। लेकिन शाम के बाद घर में कोई बड़ी परेशानी आ सकती है, जिसके कारण कुछ दिनों तक तनाव रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 14 और 19

मकर राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है या जो जातक लव रिलेशनशिप में आए हैं, उनका दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी न किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे, जिसके चक्कर में सोलमेट से बात करने का समय नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 08 और 25

कुंभ राशि

यदि आपका रिश्ता तय हो चुका है तो होने वाले जीवनसाथी से अनबन होगी। कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ है तो वो भी टल सकता है। जबकि विवाहित जातकों का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 16 और 19

मीन राशि

कपल का पूरे दिन मूड कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। यदि आप विवादों से खुद को दूर नहीं रखेंगे तो दांपत्य जीवन में दरार आने की भी संभावना है। जो लोग कई साल से रिलेशनशिप में हैं, उनकी लव लाइफ में शोभन योग के शुभ प्रभाव से खुशियों का आगमन होगा।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 05 और 15

ये भी पढ़े : अंक ज्योतिष, 30 अप्रैल 2025 : इन मूलांक वालों को व्यापार में उन्नति और प्रसिद्धि मिलेगी,जानें अंकफल







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments