भारत के मुंहतोड़ जवाब से डरी पाकिस्तानी फौज,पोस्ट छोड़कर भागे

भारत के मुंहतोड़ जवाब से डरी पाकिस्तानी फौज,पोस्ट छोड़कर भागे

जम्मू-कश्मीर में LoC से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के बाद भारत के मुंहतोड़ जवाब से पाकिस्तानी फौज बुरी तरह से डर गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के फौजी अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए हैं। पाकिस्तानी पोस्ट से झंडा भी हटा लिया गया है और पाकिस्तानी रेंजर्स ने अपना झंडा भी हटा लिया है। इसका मतलब साफ है पाकिस्तान में इस समय भारतीय सैनिकों का खौफ चल रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – हम देश के साथ हैं,पर बोलियों में उनके साथ हैं 

पाकिस्तानी फौज डरी

पाकिस्तान की फौज LoC से लेकर इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना के जवाब के बाद अब पाकिस्तानी फौज डर गई है। पाकिस्तानी फौजी अपनी पोस्ट छोड़कर भागने लगे हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स ने खुद अपनी पोस्ट से झंडा तक हटा दिया है। 

LoC पर 20 पोस्टों पर जबरदस्त फायरिंग

LoC पर गोलीबारी तेज हो गई है। लाइन ऑफ कंट्रोल पर करीब 20 पोस्टों पर जबरदस्त फायरिंग हो रही है। ये फायरिंग पाकिस्तान की तरफ से हो रही है जिसका भारतीय सेना भरपूर जवाब दे रही है। LoC से सटे नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर, बारामूला और कुपवाड़ में गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इस्लामाबाद और लाहौर नो फ़्लाई जोन

पाकिस्तान को ये भी डर सता रहा है कि भारत जल्द ही एयरस्ट्राइक कर सकता है। पाकिस्तान ने 2 मई की तारीख तक अब इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमैन यानी नौटेम इश्यू कर दिया है। इसके मुताबिक अब ये नो फ़्लाई जोन होगा और यहां पर कोई भी एयरक्राफ्ट फ्लाई नहीं करेगा।

ये भी पढ़े : दुर्ग : जुआ प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी का किया लाइन अटैच






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News