डौंडीलोहारा -: नगर सहित समूचे अंचल में खेती किसानी का शुभारम्भ करने गांव के ठाकुर देवता में पूजा अर्चना कर अच्छी फसल की कामना कर किसानों ने ठाकुर देवता को माथा टेककर ग्राम बैगा द्वारा वितरण किया गया धान को अपने अपने खेतों में छिड़क कर खेती किसानी का शुभारम्भ किया। अक्षय तृतीया को विवाह के लिये भी शुभ दिवस मानते है लिहाजा नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में अनेको विवाह भी सम्पन्न हुये।छ् ग में अख्ति बिहाव के नाम से भी आज के दिन को अक्षय विवाह के नाम से जाना जाता है। ग्राम कामता में बालिका मंडली ने दुलपुत्री विवाह का आयोजन कर रस्म निभाया।
छोटे छोटे बच्चों ने गुड्डा गुड़िया का विवाह रचाया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – हम देश के साथ हैं,पर बोलियों में उनके साथ हैं
विधिवत तेल हल्दी ,चुलमाटी, मायन नाचा, बारात परघाना, लाल भाजी खिलाना, टिकावन आदि के माध्यम से बच्चों ने विवाह रूपी सारे साजो सामान व जतन के विवाह के रस्म अदायगी की। अख्ति बिहाव के माध्यम से बच्चो ने काफी आंनद उठाया। बड़े बुजुर्गों ने भी गुड्डा गुड़िया के विवाह में बच्चों के साथ आनंद लेते हुए उनके खुशियों में अपने को भी शरीक किया। ग्राम कामता में बालिका मंडली ने अपने परिवार को शामिल कर बाराती घराती बनाकर खूब आनंद लिया। वर वधू पक्ष का रस्म निभाने एक पक्ष ने बाराती बनकर आए तो दूसरा पक्ष ने बाराती का स्वागत सत्कार किया।
इस रोचक दृश्य को देख कर ग्रामीणों ने भी संध्या होते ही टीकावन के लिए उपहार सामग्री भेंट कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर भानेश्वरी सिन्हा, केतिका सिन्हा, साक्षी साहू, साक्षी सिन्हा, तेजस्विनी सिन्हा, ओजस्वी सिन्हा, डोनिशा साहू, वैशाली सिन्हा , वीणा सिन्हा, वैभव सिन्हा, सहित बालिका मंडली ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रही।



Comments