स्वाद और सेहत दोनों का है खजाना इस हरे पत्ते में,फायदे जान हो जायेंगे हैरान

स्वाद और सेहत दोनों का है खजाना इस हरे पत्ते में,फायदे जान हो जायेंगे हैरान

 नई दिल्ली :  भारतीय खानपान में कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जो स्वाद और सेहत का खजाना होते हैं। पान इन्हीं में से एक है, जो न सिर्फ अपने स्वाद, बल्कि अपने आध्यामिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। हजारों साल पुराने इस पत्ते का जिक्र कई प्राचीन और धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – हम देश के साथ हैं,पर बोलियों में उनके साथ हैं 

अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अलावा के यह अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी मशहूर है। सदियों से पान का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधी के रूप में किया जा रहा है। साथ ही यह सेहत को दुरुस्त बनाने के अलावा कई बीमारियों में राहत भी देता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पान के पत्तों के कुछ शानदार फायदों के बारे में-

दर्द से छुटकारा दिलाए

अगर आप किसी तरह के दर्द से परेशान हैं, तो पान के पत्ते इससे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। दर्द वाले हिस्से या चोट पर इसका पेस्ट या पत्ता लगाने से दर्द कम होता है। साथ ही पान के पत्तों का रस पीने से अंदरूनी दर्द भी कम होता है।

ओरल हेल्थ बनाएं रखे

पान के पत्ते ओरल हेल्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। रोजाना एक छोटा पत्ता चबाने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिल सकती है, जो खराब गंध, कैविटी, प्लाक और दांतों की सड़न का कारण बनते हैं।

पानी की कमी दूर करे
पान के पत्तों में नमी अच्छी खासी मात्रा में पाई जाती है और इसमें फैट-कैलोरी कम होती है, जिससे यह गर्मी में पानी की कमी दूर करने में मदद करता है। इस मौसम में इन पत्तों को चबाने से गर्मी से राहत मिलती है।

वजन घटाने में मददगार
गर्मी का मौसम वेट लॉस के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो पान के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। यह शरीर की चर्बी को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

पाचन में सुधार करे
आमतौर पर पान को खाने के खाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पान पाचन बेहतर करने में मदद करते हैं। इसके पत्ते मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और हमारी आंतों को जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने के मदद करते हैं, जिससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है।

ये भी पढ़े :मई महीने में किए जाने वाले ये महत्वपूर्ण कृषि कार्य,जिससे बढ़ेगा उत्पादन और होगा मोटा मुनाफा






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments