रियान पराग ने रचा इतिहास : आईपीएल में 6 गेंदों पर 6 छक्के

रियान पराग ने रचा इतिहास : आईपीएल में 6 गेंदों पर 6 छक्के

राजस्थान रॉयल्स की टीम को भले ही सांसें रोक देने वाले मुकाबले में कोलकाता नाइट राडर्स ने एक रन से हरा दिया, लेकिन इस मैच में रियान पराग ने राजस्थान के लिए जुझारू पारी खेली, जब तक पराग क्रीज पर मौजूद थे, तब राजस्थान की जीत लगभग तय लग रही थी, उनके आउट होने के बाद केकेआर ने वापसी कर ली।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी – शरीर से ही नही दिल से भी हिंदुस्तानी होना होगा

लगातार 6 गेंदों में लगाए 6 छक्के

रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने मैच में 45 गेंदों में 95 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 13वां ओवर मोईन अली ने किया। इस ओवर की पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने सिंगल ले लिया। इसके बाद स्ट्राइक पर रियान पराग आ गए। उन्होंने अगली पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के लगाए। इसके बाद जब वरुण चक्रवर्ती अगला ओवर करने आए, तो पराग ने दूसरी गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। इस तरह से पराग ने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए। ह आईपीएल में लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उनके पहले ऐसा करिश्मा आईपीएल में कोई भी नहीं कर पाया था।

ये भी पढ़े : भोपाल लव जिहाद:आरोपी के शॉर्ट एनकाउंटर पर मंत्री सारंग का बड़ा बयान,पैर पर गोली क्यों...छाती पर लगनी चाहिए

पराग के अलावा बुरी तरह फ्लॉप हुए सभी खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स की टीम जब बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसे वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा, जब वह चार बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुणाल सिंह राठौर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।  पराग ने 45 गेंदों में 95 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के लगाए। वह अपने शतक से पांच रन से चूक गए, जब तक वह क्रीज पर मौजूद थे। राजस्थान की टीम मैच में बनी हुई थी। उन्हें बाकी के बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा अपना खाता तक नहीं खोल पाए। शुभम ने 14 गेंदों में 25 रन बनाए। राजस्थान ने सिर्फ 205 रन बनाए।

 






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments