June 2025 में टाटा मोटर्स की Cars पर 1.4 लाख तक का डिस्काउंट ऑफर,जानें कैसे उठाएं ये लाभ

June 2025 में टाटा मोटर्स की Cars पर 1.4 लाख तक का डिस्काउंट ऑफर,जानें कैसे उठाएं ये लाभ

नई दिल्ली :  जून 2025 में टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस महीने कंपनी अपनी गाड़ियों पर 1.4 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी यह ऑफर अपनी पॉपुलर गाड़ियां Altroz, Punch, Nexon, Curve, Harrier और Safari पर जे रही है। आइए जानते हैं कि जून 2025 में टाटा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

Tata Altroz पर डिस्काउंट

जून 2025 में Tata Altroz पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इसपर 1.4 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह छूट MY24 Altroz के मॉडलों पर दिया जा रहा है। इसके MY25 अल्ट्रोज प्री फेसलिफ्ट पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट में  खास इंटरवेंशन कंज्यूमर डिस्काउंट भी शामिल है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी 

Harrier और Safari पर डिस्काउंट

Tata की फ्लैगशिप SUVs, Harrier और Safari पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इन दोनों के MY24 और MY25 के सभी वेरिएंट पर 83,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। MY25 Safari के स्मार्ट, फियरलेस, और स्मार्ट+अकम्प्लिश्ड वेरिएंट पर 58,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Tata Tiago और Tigor पर डिस्काउंट

Tata की सबसे सस्ती कार Tiago और Tigor पर भी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।  MY24 Tiago पर 40,000 रुपये और MY25 Tigor पर 30,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, MY24 Tigor पर 50,000 रुपये और MY25 Tigor पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Tata Nexon और Punch पर डिस्काउंट

 

Tata Nexon के MY24 वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसके MY25 वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Tata Punch कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसके MY24 और MY25 वेरिएंट पर 28,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

ये भी पढ़े : शानदार डिस्काउंट ऑफर : Renault Kwid पर 50,000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

Tata Curvv पर डिस्काउंट

टाटा मोटर्स ने कूपे SUV Curvv को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसके MY24 वेरिएंट पर कंपनी 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसे स्टाइलिश डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स के लिए जाना जाता है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments