मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक सरकारी कर्मचारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। मरवाही जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत टिकठी में कृषि विभाग के शिविर में पंचायत सचिव रमेश पुरी शराब के नशे में पहुंच गए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – सुशासन के लिए समदर्शिता है जरुरी
शिविर में मौजूद लोगों के अनुसार पंचायत सचिव नशे की हालत में जनप्रतिनिधियों से बहस करने लगे। उन्होंने गाली-गलौज भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने सचिव की इस हरकत का वीडियो बना लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने मरवाही पुलिस और विभागीय अधिकारियों को सूचना दी।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जनप्रतिनिधि और अन्य लोग शराबी सचिव को समझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना यह है कि सरकारी शिविर में शराब पीकर पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने वाले सचिव पर क्या विभागीय कार्रवाई होती है।
ये भी पढ़े : रायगढ़ : बेटे के नाम पर राईस मिल, नान में लिया परिवहन ठेका..जाँच के बाद नोटिस जारी
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments