कुनकुरी में कांग्रेस ने विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली निकाला

कुनकुरी में कांग्रेस ने विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली निकाला

 

कुनकुरी :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश व जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार कुनकुरी में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा आयोजन किया। और जनता के बीच केंद्र व राज्य सरकार की वादाखिलाफी को पहुंचा रही है । साथ ही केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार संविधान में प्रदत्त नागरिकों के अधिकारों कमजोर करने का प्रयास कर रही है और आमजनों के आवाज को दबाने को पुरजोर कोशिश कर रही है ।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है और शासन प्रशासन संविधान के हिसाब से नहीं चल रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जातियों, आदिवासियों और महिलाओं के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। इसके अलावा, विपक्षी दलों की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए संविधान की रक्षा के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी पूरे देश के हर ज़िले और ब्लॉक स्तर पर इस तरह की 'संविधान बचाओ यात्रा' आयोजित कर रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस देश का संविधान जो सर्वोच्च है। उसकी रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा काम करेगी। देश को आजाद करने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी है। लेकिन प्रदेश और केन्द्र में सांप्रदायिक पार्टी जो जाति धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है।
कांग्रेस पार्टी ने देश का नवनिर्माण किया है। भाजपा धोखे से सरकार में आ गई है। ये देश और जनता का शोषण कर रहे हैं। उन्हें हम ऐसा करने नहीं देंगे। प्रजातंत्र की रक्षा और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह से काम करेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास, वरिष्ठ कांग्रेसी ताहिर अली, दीपक मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील गुप्ता , उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा, सरवर अली, जयंत लकड़ा ,सचिन बंग , पार्षदगण, गणमान्य,नागरिकगण व भारी संख्या कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही ।

ये भी पढ़े : ड्यूटी में घोर लापरवाही पड़ी भारी,थाने के पूरे स्टॉफ पर कार्रवाई








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments