काव्या मारन के साथ शादी की खबरों पर रजनीकांत के भतीजे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

काव्या मारन के साथ शादी की खबरों पर रजनीकांत के भतीजे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली : फिल्मी गलियारों में सेलिब्रिटीज के बीच डेटिंग और शादी की अफवाहें उड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। जब भी कोई सेलिब्रिटी एक साथ स्पॉट होता है तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है। हाल ही में, ऐसी खबर थी कि एक दिग्गज संगीतकार अरबपति बिजनेसवुमन के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

यह रूमर्ड कपल कोई और नहीं बल्कि IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) हैं। बीते दिन एक रेडिट यूजर ने दावा किया कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब रजनीकांत के भतीजे और संगीतकार अनिरुद्ध ने इन अफवाहों पर पहली बार रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा 

शादी की अफवाहों पर क्या बोले अनिरुद्ध?
अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने  हालिया पोस्ट के जरिए काव्या मारन के साथ शादी की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। उन्होंने फनी इमोजी के साथ एक्स हैंडल पर लिखा, "शादी, आह? शांत हो जाओ दोस्तों। कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो।" इन अफवाहों के बाद वो यूजर्स मायूस हो गए जो उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

काव्या-अनिरुद्ध के डेटिंग की थी अफवाह
मालूम हो कि बीते दिन एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि रजनीकांत ने अपने भतीजे की शादी के लिए काव्या के पिता से भी बात की। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि काव्या और अनिरुद्ध काफी समय से डेट कर रहे हैं और उन्हें हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया। इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने कमेंट किया कि उसने भी एक साल पहले दोनों को लास वेगास में क्लोज देखा था। 

ये भी पढ़े : 8 साल बाद शुरू होगा स्काईवाक का काम,स्काईवाक का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर कौन हैं? 
काव्या मारन IPL सेंसेशन हैं। वह अरबपति बिजनेसवुमन हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं और अरबपति सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह IPL के सीजन में हमेशा टॉक ऑफ द टाउन रहती हैं। बात करें अनिरुद्ध की तो वह तेलुगु और तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। वह भारत के सबसे अमीर संगीतकार भी हैं। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments