IND vs ENG: इंग्लैंड के नाम रहा दूसरा दिन,ओली पोप ने जमाया शानदार शतक

IND vs ENG: इंग्लैंड के नाम रहा दूसरा दिन,ओली पोप ने जमाया शानदार शतक

 नई दिल्ली : ओली पोप के शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के सामने मजबूत चुनौती पेश की। हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की नाक में दम किया और अहम समय पर विकेट निकाल उसे परेशानी में भी डाला। मेजबान टीम ने शनिवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 209 रनों के साथ किया।

भारत ने अपनी पहली पारी में पारी में 471 रन बनाए थे। इंग्लैंड अभी भी टीम इंडिया से 262 रन पीछे। दिन का खेल खत्म होने तक ओली पोप 100 रन बनाकर नाबाद है। वहीं हैरी ब्रूक ने 12 गेंदें खेल ली हैं लेकिन खाता नहीं खोला है। दिन के आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने उनको आउट कर दिया था, लेकिन वो गेंद नोबॉल निकली।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा

पोप-डकेट ने संभाला

भारत को दूसरे सेशन में समेटने के बाद पहली पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को पहले ही ओवर में झटका लग गया। बुमराह ने ओवर की आखिरी गेंद पर जैक क्रॉली को पवेलियन भेजा। यहां लगा कि इंग्लैंड बिखर जाएगी। हालांकि, डकेट और पोप ने मिलकर टीम को संभाल लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को भी बुमराह ने तोड़ा। 126 के कुल स्कोर पर उन्होंने डकेट को बोल्ड कर दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 94 गेंदों का सामना कर नौ चौके मारे।

पोप को फिर पूर्व कप्तान जो रूट का साथ मिला। इन दोनों ने भी भारत को परेशानी में डाला। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 80 रन जोड़े। एक बार फिर बुमराह इंग्लैंड के लिए काल बनकर आए और रूट को करुण नायर के हाथों कैच करा भारत को तीसरी सफलता दिला दी। रूट ने 58 गेंदें खेली जिसमें दो ही चौके मारे।

पंत का शतक, इंग्लैंड की वापसी

इससे पहले, भारत ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 359 रनों के साथ की। गिल ने 127 और पंत ने 65 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। गिल के रूप में भारत ने दिन का अपना पहला विकेट खोया। वह 227 गेंदों पर 19 चौके और एक छक्के की मदद से 147 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंत ने इस दौरान अपना शतक पूरा कर एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। पंत का ये सातवां टेस्ट शतक है और वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।

ये भी पढ़े : इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने तीन विकेट लेकर रचा इतिहास

गिल के बाद सात साल बाद वापसी कर रहे करुण नायर ने निराश किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनके बाद पंत जोश टंग का शिकार बने। पंत ने 134 रनों की पारी में 12 चौके और छह छक्के मारे। यहां से भारत ने लगातार विकेट खोए और एक समय आसानी से 500 के पार जाती दिख रही टीम इंडिया 471 तक सीमित रह गई। शार्दुल ठाकुर एक रन ही बना सके। बुमराह खाता नहीं खोल सके। प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर टीम के आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। मोहम्मद सिराज तीन रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग और बेन स्टोक्स ने चार-चार विकेट लिए।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments