बकरी पालन करना चाहते हैं तो सरकार से 54 हजार रु का अनुदान लेकर बेहद कम खर्चे में अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं-
बकरी पालन के फायदे
बकरी पालन करके अच्छी आमदनी कम खर्चे में ली जा सकती है। बकरी पालन कई कारणों से फायदेमंद है। यह एक लाभदायक व्यवसाय है। जिन किसानों के पास जमीन कम है या गाय भैंस जैसे बड़े पशुपालन में असमर्थ है, तो एक छोटा जानवर, बकरी का पालन कर सकते हैं। बकरियों की डिमांड बहुत अधिक है। बकरी का दूध, बकरे का मांस, खाल सब कुछ इस्तेमाल किया जाता है. मल मूत्र से इनके खाद बनाई जाती है। इसलिए इस व्यवसाय में अच्छी आमदनी हो सकती है। इसलिए सरकार किसानों को सब्सिडी दे रही है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी – दवा ,दारू दोनों में भ्रष्टाचार का नशा
बकरी पालन के लिए सब्सिडी
बकरी पालन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। जिसमें किसानों को बकरी पालन के लिए 90% सब्सिडी जा रही है। जिसमें सिर्फ 10% खर्च करके बकरी पालन शुरू कर सकते हैं। दरअसल, पशुधन विभाग का मानना है कि एक इकाई स्थापित करने में ₹60000 की लागत आएगी। जिसमें 54000 के रूप में मिल जाएंगे। यानी कि यहां पर बकरी पालन के लिए 54000 का सीधा फायदा दिया जा रहा है। जिसमें एक इकाई में एक नर और पांच मादा बकरी का पालन करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है।
यहां जाने पात्रता
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बकरी पालन के लिए कुछ पात्र लोगों को अनुदान दिया जा रहा है। जिसमें वह लोग जो 18 वर्ष से अधिक है अनुसूचित जाति, महिला या पुरुष बेरोजगार पशुपालक, दिव्यांगजन है तो वह अनुदान का लाभ ले सकते हैं। लेकिन आवेदन करते समय उनके पास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र होना चाहिए, जी हां आपको आवेदन करने से पहले भेड़ या बकरी पालन का प्रशिक्षण लेना होगा। जिसे आप किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ले सकते हैं, और फिर उसके बाद आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ विधवा निराश्रित महिलाएं भी ले सकती हैं और अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
Comments