मानसून में इन फलों से बना लें दुरी,वरना ब‍िगड़ सकती है आपकी सेहत

मानसून में इन फलों से बना लें दुरी,वरना ब‍िगड़ सकती है आपकी सेहत

मानसून का मौसम आते ही गर्मी से राहत मिल जाती है। हालांकि‍, ये मौसम अपने साथ कई सारी बीमार‍ियां लेकर आता है। दरअसल, नमी और गंदगी की वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं। इससे इन्‍फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान खानपान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासकर फलों के मामले में।

फल आपकी सेहत के ल‍िए फायदेमंद होते हैं, इसमें काेई संशय की बात नहीं है, लेकिन बरसात के मौसम में आपको कुछ फलों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। क्‍योंक‍ि इन्‍हें खाने पर फायदे की बजाय आपको नुकसान हो सकता है। मानसून में कटे-फटे या ज्यादा पानी वाले फल जल्दी खराब होने लगते हैं। इनमें बैक्टीरिया या कीड़े भी लग सकते हैं। ज‍िससे आपको पेट खराब, फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

कई बार बाहर से साफ दिखने वाले फल भी अंदर से सड़े गले हुए होते हैं, जो सेहत के ल‍िए जहर का काम करते हैं। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप उन फलों का सेवन करने से बचें। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि बार‍िश के मौसम में आपको क‍िन फलों का सेवन करना चाह‍िए। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से -

बेरीज
मानसून के द‍िनों में आपको बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी जैसे फलों को नहीं खाना चाह‍िए। क्योंकि ये नमी के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं। इसमें बैक्टीरिया जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से आपको डाइजेशन की द‍िक्‍कत हो सकती है। साथ ही फूड प्वाइजन‍िंग का खतरा हो सकता है।

तरबूज और खरबूजा
गर्मियों में लोग तरबूज और खरबूज खूब खाते हैं। लेक‍िन आपको बरसात के दि‍नों में इन्‍हें खाने से बचना चाह‍िए। क्योंकि ये फल काफी नमी को एब्जॉर्ब करते हैं। इससे ये जल्दी खराब होते हैं और दूषित भी हो जाते हैं।

आम
बारि‍श में आम का सेवन भी करने से बचना चाह‍िए। दरअसल, आम की तासीर गर्म होती है। इससे पेट में जलन और एसिडिटी की समस्‍या हो सकती है। साथ ही पेट में भारीपन, गैस और अपच की द‍िक्‍कतें भी बढ़ जाती हैं।

ये भी पढ़े : एक्सप्रेस ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचे सीएम साय,मैनपाट में भाजपाईयों का जमावड़ा

आड़ू
आड़ू एक ऐसा फल है, जो नमी के कारण जल्‍दी पिलपिला हो जाता है। इसमें आसानी से फंगस भी लग जाते हैं। इससे आपका पेट खराब हो सकता है।

खीरा
बारिश के मौसम में पानी से भरपूर खीरे का सेवन भी नहीं करना चाह‍िए। ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि इससे आपको डाइजेशन से जुड़ी द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments