रवि दुबे ने रामायण के सेट से शेयर की तस्वीर,साथ दिखे रणबीर कपूर-नितेश तिवारी, बोले- विश्व विजय है राम

रवि दुबे ने रामायण के सेट से शेयर की तस्वीर,साथ दिखे रणबीर कपूर-नितेश तिवारी, बोले- विश्व विजय है राम

 नई दिल्ली:  बॉलीवुड की अब तक की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण  में एक से बढ़कर एक सितारे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट से पर्दा उठ गया है और लक्ष्मण की भूमिका जो अभिनेता निभा रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी के स्टार रवि दुबे हैं।

एक्टर और टीवी प्रोड्यूसर रवि दुबे नितेश तिवारी की एंटीसिपेटेड मूवी रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं, यह जब से अनाउंस हुआ है तभी से लोग उन्हें लक्ष्मण के अवतार में देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में सेट से एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ शेड्यूल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे। अब उन्होंने सेट से एक नई तस्वीर शेयर की है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

रवि दुबे ने सेट से शेयर की तस्वीर

रवि दुबे ने रामायण के सेट से भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। फोटो में ब्लैक पैंट, व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम जैकेट में दिख रहे हैं। वहीं, रणबीर ऑल-ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच में नितेश तिवारी खड़े होकर पोज दे रहे हैं। 

फोटो शेयर करते हुए रवि दुबे ने कैप्शन में लिखा, "धैर्य धनी है, महागुणी है, विश्व विजय है राम। लेजेंड्स की कंपनी में। नितेश तिवारी सर और रणबीर कपूर भाई।"

फैंस हुए एक्साइटेड
रवि दुबे और रणबीर कपूर की ये तस्वीर देख फैंस एक्साइटेड हो गए। एक ने कहा, "रणबीर का औरा प्लस रवि का चार्म प्लस नितेश तिवारी जीनियस = मास्टरपीस लोडिंग।" एक ने कहा कि वह उनके और रणबीर कपूर के ऑन-स्क्रीन बॉन्ड देखने के लिए बेताब हैं। एक ने कहा, "मैं आपको रामायण में लक्ष्मण की भूमिका में देखने का इंतजार कर रहा।"

बता दें कि नितेश तिवारी रामायण दो भाग में बना रहा हैं। पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज होगी, जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर आएगा।

ये भी पढ़े : बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर के घर आई खुशियां,निधि दत्ता ने दिया बेटी को जन्म






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments