मार्केट में बहुत डिमांडिंग :दुनिया की इस अनोखी सब्जी की करें खेती,होगी तगड़ी कमाई

मार्केट में बहुत डिमांडिंग :दुनिया की इस अनोखी सब्जी की करें खेती,होगी तगड़ी कमाई

इस सब्जी की खेती बहुत फायदेमंद होती है इसकी खेती में लागत से कई गुना ज्यादा मुनाफा देखने को मिलता है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जी की खेती है।आज हम आपको एक ऐसी सब्जी की खेती के बारे में बता रहे है जो मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है ये एक प्रकार की सब्जी है जो तकनीकी रूप से फल है लेकिन इसे सब्जी की तरह इस्तेमाल किया जाता है इसका स्वाद खीरे जैसा होता है। इसको कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है और इसे सलाद, सूप, या सब्जी के रूप में उपयोग किया जाता है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है चाउ-चाउ सब्जी की खेती की इसे चायोटा भी कहा जाता है जिसे स्क्वैश परिवार का सदस्य माना जाता है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

चाउ-चाउ सब्जी की खेती

अगर आप चाउ-चाउ सब्जी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। चाउ-चाउ सब्जी की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी उपयुक्त होती है। मिट्टी का पीएच 5.5-6.5 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए 30 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त होता है। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए इसकी बेल तेजी से बढ़ती है इसलिए बेल को बांस या किसी चीज से सहारा देना चाहिए। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 55-60 दिनों में तैयार हो जाती है।

ये भी पढ़े :रवि दुबे ने रामायण के सेट से शेयर की तस्वीर,साथ दिखे रणबीर कपूर-नितेश तिवारी, बोले- विश्व विजय है राम

कितनी होगी कमाई

अगर आप चाउ-चाउ सब्जी की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार और कमाई देखने को मिलेगी एक एकड़ में चाउ-चाउ सब्जी की खेती करने से करीब 80 से 100 क्विंटल तक की औसत पैदावार हो सकती है आप इसकी खेती से 3 से 3.5 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। चाउ-चाउ सब्जी की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments