इंडोनेशिया के जहाज में लगी आग,300 से ज्यादा यात्री थे सवार..

इंडोनेशिया के जहाज में लगी आग,300 से ज्यादा यात्री थे सवार..

जकार्ताः इंडोनेशिया में एक समुद्री जहाज में भीषण आग लग जाने से 300 से ज्यादा यात्रियों की जान आफत में फंस गई। वीडियो में भयानक आग का मंजर देखा जा सकता है। आग काफी तेजी से पूरी जहाज को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिसमें से ऊंची लपटें और काला धुआं साफ दिखाई दे रहा है। इस जलती हुई फेरी से 280 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि बच्चे सहित 18 लोग घायल हो गए हैं। जबकि काफी संख्या में लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

आग की लपटों के बीच समुद्र में लगाई छलांग

जहाज में भीषण आग लगने के बीच फंसे यात्रियों ने समुद्र में छलांग लगाना शुरू कर दिया। वीडियो में लोगों को समुद्र में कूदते देखा जा सकता है। यह आग इंडोनेशिया के तट के पास एक फेरी में लगी। इसके बाद उसमें सवार यात्रियों के बीच भयानक अफरातफरी मच गई। जहाज पर सवार 280 से अधिक लोग जान बचाकर निकलने में कामयाब रहे। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। 

कितने लोगों की हुई मौत

इस जहाज पर 300 से 500 के बीच सवारों की संख्या होने की आशंका जाहिर की जा रही है। काफी लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों और बचाव दल ने आग पर काबू पा लिया है और लापता लोगों की खोज जारी है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। 

ये भी पढ़े : कोरबा में 30 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments