अवैध पैसों को बनाया वैध :  शराब घोटाले मामले में EOW ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

अवैध पैसों को बनाया वैध : शराब घोटाले मामले में EOW ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर :  शराब घोटाले मामले में EOW ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। EOW ने पेशे से CA संजय कुमार मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। संजय मिश्रा पेशे से CA हैं और उनका नाम शराब घोटाले और कोल घोटाले से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में सामने आया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

इन पर आरोप है कि, संजय और मनीष ने नेक्स्टजेन पावर कंपनी बनाई और एफएल 10 लाइसेंस लेकर राज्य में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई करते थे। उन्होंने घोटालों से प्राप्त अवैध धन को वित्तीय लेन-देन के जरिए वैध दिखाने का काम किया। वहीं, मनीष मिश्रा उनके भाई हैं। दोनों को पूर्व सीएम भूपेश बघेल, चैतन्य बघेल और कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान घोटालों से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। हालांकि ईओडब्ल्यू की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

EOW की विशेष कोर्ट में किया जाएगा पेश
आपको बता दें कि मनीष और संजय कुमार आपस में सगे भाई हैं। संजय कुमार पेशे से चार्टड अकाउंटेंट हैं। अभिषेक सिंह पूर्व में आबकारी घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है। तीनों आरोपियों को EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सकती है।

ये भी पढ़े : चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय दिग्गज को मिलेगा खास सम्मान






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments