रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर दिल्ली रवाना होंगे। रायपुर में साय सरकार की कैबिनेट बैठक 30 जुलाई यानि की आज होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता पर चर्चा होगी। वहीं कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली के दो दिवसीय दौरे रवाना होगे।
सीएम साय कैबिनेट बैठक के बाद 2.15 पर दिल्ली जाएंगे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। इन मुलाकातों में छत्तीसगढ़ के राजनीतिक, विकासात्मक और प्रशासनिक मुद्दों पर गंभीर बातचीत हो सकती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
केंद्रीय मंत्रियों से हो सकती है मुलाकात
सीएम साय कैबिनेट बैठक के बाद 2:15 पर दिल्ली जाएंगे। गृहमंत्री, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से कर सकते हैं मुलाकात अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं सीएम साय
सांसदों संग रात्रि भोज में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री साय दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के भाजपा सांसदों के साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के गठन, निगम-मंडलों की नियुक्ति और संगठनात्मक बदलाव पर चर्चा की संभावना है।
ये भी पढ़े :जानिए कब है भादो माह की संकष्टी चतुर्थी,जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Comments