नई दिल्ली : सावन महीने का आखिरी सोमवार 04 अगस्त को है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाएगी। सावन माह का यह अंतिम सोमवार होगा। इसके लिए साधकों के पास बाबा वैधनाथ को मनाने के लिए भी अंतिम अवसर होगा। इस अवसर पर साधक न केवल भगवान शिव की पूजा करेंगे, बल्कि जलाभिषेक कर उन्हें प्रसन्न भी करेंगे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
धार्मिक मत है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। सावन सोमवार पर व्रत भी रखा जाता है। साथ ही साधक दान-पुण्य भी करते हैं।
अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन माह के आखिरी सोमवार पर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गंगाजल या गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। आप सामान्य जल से भी अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ ही सावन माह के आखिरी सोमवार पर इन चीजों का दान करें।
इन चीजों का दान करें
Comments