अमेरिकी बाजार में आई गिरावट,भारतीय शेयर बाजार के लिए निगेटिव माहौल !

अमेरिकी बाजार में आई गिरावट,भारतीय शेयर बाजार के लिए निगेटिव माहौल !

नई दिल्ली :  अमेरिकी शेयर बाजार में मेगाकैप टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण जोखिम का माहौल बनने से एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट है। कल अमेरिकी बाजार और आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी फिसल गया है। ये करीब सवा 7 बजे 45.50 पॉइंट्स या 0.18 फीसदी गिरकर 24,966 पर है। इन फैक्टर्स से भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत का संकेत मिल रहा है।

मंगलवार को नैस्डैक 100 इंडेक्स के कॉन्ट्रैक्ट्स गिर गए। MSCI के सेक्टोरल शेयर इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई, जिसमें ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और सॉफ्टबैंक कॉर्प सबसे आगे रहे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

अमेरिकी बाजार में आई गिरावट

अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 0.59% की गिरावट के साथ 6,411.37 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.46% गिरकर 21,314.95 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 10.45 अंक या 0.02% बढ़कर 44,922.27 पर बंद हुआ। होम डिपो में तेजी के कारण 30 शेयरों वाला डॉव जोंस नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया।

एशियाई बाजारों में बिकवाली

बुधवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली दिख रही है। करीब सवा 7 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 680.52 पॉइंट्स या 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 42,865.77 पर है, जबकि साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 65.67 पॉइंट्स या 2.08 फीसदी गिरकर 3,085.89 पर आ गया है।

इसी तरह हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 109.01 पॉइंट्स या 0.43 फीसदी गिरकर 25,013.89 पर है। केवल चीन के शेयर बाजार में मजबूती है और इसका SSE Composite Index 5.69 पॉइंट्स या 0.15 फीसदी बढ़कर 3,732.98 पर है।

ये भी पढ़े : CSDS डायरेक्टर संजय कुमार ने डिलीट की महाराष्ट्र चुनाव डेटा से जुड़ी पोस्ट तो BJP ने घेरा

निफ्टी के लिए कहां है अड़चन

वीकली ऑप्शन डेटा के अनुसार, 25,000 स्ट्राइक पर मैक्सिमम कॉल ओपन इंटरेस्ट (1.18 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट के साथ) है। जानकारों के अनुसार ये लेवल शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए एक प्रमुख अड़चन साबित हो सकता है। इसके बाद 25,500 स्ट्राइक (1.15 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट) और 25,200 स्ट्राइक (88.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट) का लेवल है।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments