Mahindra अपनी पॉपुलर XUV700 SUV को जल्द नए अवतार में लाने की तैयारी में है। यह गाड़ी अपने शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ पहले से ही फैमिली के बीच काफी पॉपुलर है।
अब इसके फेसलिफ्ट मॉडल की भी टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। आइए Mahindra XUV700 Facelift के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं।
Mahindra XUV700 Facelift: डिजाइन और लुक
महिंद्रा XUV700 के फेसलिफ्ट वर्जन में कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हाल के टेस्ट म्यूल्स में नए LED हेडलैम्प्स, अपडेटेड अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल देखे गए हैं। इसके अलावा, इसमें एक ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट के साथ पैनोरमिक सनरूफ भी देखा गया है, जो केबिन को और प्रीमियम बनाता है। SUV का रोड प्रजेंस पहले की तरह ही बोल्ड होगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते
Mahindra XUV700 Facelift: कितनी हो सकती है कीमत
महिंद्रा XUV700 की मौजूदा कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होकर 25.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत थोड़ी अधिक होने की संभावना है। रिपोर्ट्स का दावा है कि नई XUV700 बेस मॉडल की कीमत लगभग 15 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से स्टार्ट होने की संभावना है।
Mahindra XUV700 Facelift: नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी
XUV700 के फेसलिफ्ट मॉडल को कई एडवांस फीचर और टेक्नोलॉजी के साथ लाया जाएगा। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, बिल्ट-इन एलेक्सा इंटीग्रेशन, AdrenoX कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
Mahindra XUV700 Facelift: सेफ्टी में भी दमदार
महिंद्रा XUV700 के मौजूदा मॉडल को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल है। नए मॉडल में 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और रिवर्स कैमरा के साथ हायर वेरिएंट में लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़े : Tata Altroz या Toyota Glanza: इंजन, कीमत और फीचर्स में कौन-सी कार है ज्यादा दमदार?
Mahindra XUV700 Facelift: इंजन और परफॉर्मेंस
XUV 700 फेसलिफ्ट में मौजूदा इंजन ऑप्शंस बरकरार रहने की संभावना है। इसमें 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन शामिल हैं।
Mahindra XUV700 Facelift लॉन्च की तारीख और फाइनल स्पेसिफिकेशंस का फिलहाल इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसे साल 2026 की शुरूआत में लॉन्च किया जाता सकता है। फिलहाल टेस्टिंग म्यूल्स ने साफ कर दिया है कि यह SUV बाजार में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Comments