अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर छक्‍का जड़कर इतिहास रचा,रोहित शर्मा और संजू सैमसन जैसा कारनामा दोहराया

अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर छक्‍का जड़कर इतिहास रचा,रोहित शर्मा और संजू सैमसन जैसा कारनामा दोहराया

नई दिल्‍ली :  भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार को एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में यूएई के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर छक्‍का जमाकर इतिहास रच दिया। अभिषेक लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पहली गेंद पर सिक्‍स जड़ने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।

वैसे, टी20 इंटरनेशनल मैच में पारी की पहली गेंद पर छक्‍का जमाने वाले अभिषेक शर्मा चौथे भारतीय बल्‍लेबाज बने। इससे पहले रोहित शर्मा, यशस्‍वी जायसवाल और संजू सैमसन यह कमाल कर चुके हैं। बता दें कि भारतीय टीम को यूएई के खिलाफ 58 रन का आसान लक्ष्‍य मिला था, जिसे ब्‍ल्‍यू ब्रिगेड ने केवल 27 गेंदों में एक विकेट खोकर हासिल किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - हम आपके हैं कौन बनते

अभिषेक ने पहली गेंद पर जड़ा छक्‍का

58 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्‍होंने बाएं हाथ के स्पिनर हैदर अली की पहली गेंद पर लांग ऑफ की दिशा में 80 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ा और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराया। अगली ही गेंद पर शर्मा ने कवर्स की दिशा में तगड़ा चौका जमाया।

टी20 आई पारी में पहली गेंद पर छक्‍का जमाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज

  1. रोहित शर्मा बनाम आदिल राशिद, अहमदाबाद, 2021
  2. यशस्‍वी जायसवाल बनाम सिकंदर रजा, हरारे, 2024
  3. संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर, मुंबई, 2025
  4. अभिषेक शर्मा बनाम यूएई, दुबई, 2025

शर्मा की तूफानी पारी

अभिषेक शर्मा ने यूएई के खिलाफ केवल 16 गेंदों में तूफानी 30 रन बनाए। उन्‍होंने अपनी पारी के दौरान दो चौके और तीन छक्‍के जड़े। अभिषेक शर्मा ने छोटी सी विस्‍फोटक पारी खेलकर मुकाबला एकतरफा बना दिया। उनके अलावा शुभमन गिल (20*) और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव (7*) रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही ग्रुप-बी में शीर्ष स्‍थान हासिल किया। उसे यूएई पर जीत दर्ज करने से दो अंक मिले। भारतीय टीम का अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से रविवार को होगा। बता दें कि सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व में भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप खिताब जीतने के इरादे से खेल रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments