सेवा पखवाड़ा के मंडल स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक रोहित साहू

सेवा पखवाड़ा के मंडल स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक रोहित साहू

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी को लेकर राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल छुरा में शनिवार को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विधायक रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक रोहित साहू ने बताया कि 17 सितंबर को सृजन व निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती है तथा उसी दिन देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है जो वर्तमान में देश के नवनिर्माण में लगे हैं। 17 सितम्बर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा समाजसेवा और संगठन को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवधि में विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाजहित में कार्य किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, प्रभात फेरी, पुस्तक प्रदर्शनी जैसे जन-जन तक पहुंचाने जैसे कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि पूरे मंडल के प्रत्येक बूथों पर हमारे कार्यकर्ता पहुँचे तथा जनसंपर्क कर समाजसेवी गतिविधियों का आयोजन करें जिसका लाभ पार्टी संगठन के साथ ही ग्रामीणों को भी हो। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मुश्किल हो जायेगा आपका पुनर्वास 

हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी जन जन तक पहुंचाएं। हमने और हमारी सरकार ने जितना विकास कार्य इन दो वर्षों में किया है वह ऐतिहासिक उपलब्धियों से कम नहीं है। इसे प्रत्येक कार्यकर्ता सभी को बताएं और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए इस सेवा पखवाड़ा को सार्थक बनाएं। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती एवं महापुरुषों के तैलचित्र पर पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप ने किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सभापति लेखराज धुर्वा व शिवांगी चतुर्वेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद,पूर्व जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतुराज शाह, खड़मा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, जनपद सदस्य भुनेश्वरी दीवान, छुरा मंडल उपाध्यक्ष रुपनाथ बंजारे,खड़मा मंडल महामंत्री पालेन्द्र साहू आदि उपस्थित रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments