जानिए विश्वकर्मा पूजा कब है ? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

जानिए विश्वकर्मा पूजा कब है ? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

विश्वकर्मा पूजा हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इसे विश्वकर्मा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये त्योहार भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान पूजा करते हैं। भारत के अनेक भागों में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सरकारी अवकाश होता है। ये त्योहार प्रत्येक वर्ष 16-17 सितंबर को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल विश्वकर्मा पूजा कब मनाई जाएगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मुश्किल हो जायेगा आपका पुनर्वास 

विश्वकर्मा पूजा कब है 2025 में 

विश्वकर्मा पूजा का त्योहार इस साल 17 सितंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन कन्या संक्रान्ति का क्षण 01:55 AM का है।

विश्वकर्मा पूजा का महत्व 

हिन्दु धर्म में भगवान विश्वकर्मा को यान्त्रिकी, वास्तुकला विज्ञान और स्थापत्य वेद के रचयिता के रूप में पूजा जाता है। तो वही शिल्पकारों द्वारा भगवान विश्वकर्मा को संरक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है। यही कारण है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन शिल्पकार और व्यापारी अपने व्यापारिक यन्त्रों की भी पूजा-अर्चना भी करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि विश्वकर्मा जी ने सृष्टि-सृजन के कार्य में भगवान ब्रह्मा की मदद करने हेतु संसार के मानचित्र की रचना की थी। कहते हैं जो विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान पूजा करता है उसे करियर में सफलता मिलती है। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments