9 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

9 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सरगुजा : कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने अपने पिछले 9 सूत्रीय लंबित मांगों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर शासन का ध्यानाकर्षण कराने हेतु 8 से 9 सितंबर को समस्त कृषि विभाग के अधिकारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य निष्पादन किए थे। किंतु राज्य शासन द्वारा कोई सुनवाई दिलचस्पी नहीं लिये जाने के बाद 15 सितंबर दिन सोमवार को लखनपुर के छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ब्लॉक इकाई के पदाधिकारीयों ने लखनपुर नायब तहसीलदार उमेश तिवारी को ज्ञापन सौंप कर आज तारीख से ऑनलाइन कार्यों को बंद करने का निर्णय लिया है। उनके द्वारा कहा गया है कि जब तक 9 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक संसाधनों के अभाव में हम ऑनलाइन कार्यो का निष्पादन नहीं करेंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मुश्किल हो जायेगा आपका पुनर्वास 

मांगे
1-ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतन मान संशोधन 4300 ग्रेड पे पर हो।
2-ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि अधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण किया जाये।
3-ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का मासिक स्थाई भत्ता में वृद्धि ₹2500 किया जाये।
4- विभागीय कार्य संपादन हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों को मोबाइल इंटरनेट लैपटॉप स्टेशनरी आदि हेतु संसाधन भत्ता दिया जाये।
5-विभागीय अमले की कमी के कारण अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की स्थिति में सम्मानजनक अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता दिया जाये। 6-ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद नाम को संशोधित कर मध्य प्रदेश शासन के तर्ज पर कृषि विस्तार अधिकारी किया जाये।
7-ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी गैर विभागीय कार्यों में ना लगाया जाये ।
8- आदान सामग्री का भंडारण सेवा सहकारी समितियां में करने अनुदान राशि के भुगतान किया जाये।
9- डीबीटी लागू करने के संबंध में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर, विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ किया जाये। इस तरह से कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मांग रखी गई है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments