Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें,नहीं होगी आर्थिक तंगी

Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें,नहीं होगी आर्थिक तंगी

 नई दिल्ली : अगर आप अपने घर व ऑफिर में कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको पॉजीटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में हर दिशा का महत्व माना गया है। आज हम आपको उत्तर दिशा में जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। इस दिशा का संबंध कुबेर जी से माना गया है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं। 

नहीं होगी आर्थिक तंगी

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर की उत्तर दिशा में धन या तिजोरी आदि रखने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आप इस दिशा में कुबेर देव का चित्र मूर्ति या चित्र भी स्थापित कर सकते हैं, जिससे आपको लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं। इसके साथ-साथ आपको इस दिशा में कुबेर यंत्र की स्थापना करने से भी अपने कारोबार में फायदा देखने को मिल सकता है।

'ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - मोर संग चलव रे ,मोर संग चलव गा

रख सकते हैं ये पौधे
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आप अपने घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट और तुलसी जैसे पौधे रख सकते हैं। इससे धन की वृद्धि होती है। इसके साथ ही आपको घर की उत्तर दिशा में बांस का पौधा लगाने से भी लाभ मिल सकता है।

इन चीजों को रखने से मिलेगा लाभ
कुबेर देव की कृपा के लिए आप उत्तर दिशा में छोटा-सा फाउंटेन, एक्वेरियम, धातु से बना या क्रिस्टल का कछुआ आदि रख सकते हैं। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा में नदी, झरने आदि की तस्वीर लगाना भी काफी शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर में पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने के लिए आप मुख्य द्वार पर नेम प्लेट, विंड चाइम्स आदि भी लगा सकते हैं।

ये भी पढ़े : महानदी घाट करही में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त रेत माफियाओं के वाहनों के विरूद्ध बिर्रा पुलिस ने किया कार्यवाही

न रखें ये चीजें

घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी जूते-चप्पल, कूड़ेदान या किसी तरह का भारी सामान आदि नहीं रखना चाहिए। इससे कुबेर देव नाराज हो सकते हैं। जिस कारण आपको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उत्तर दिशा को गंदा भी न रखं, वरना इससे सकारात्मक ऊर्जा अवरूद्ध हो सकती है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments