द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि है. साथ ही रोहिणी नक्षत्र, मृगशीर्ष नक्षत्र, व्यातीपात योग, वरीयान योग, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है. हालांकि, शनि देव को समर्पित शनिवार के दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं हो रहा है. आइए अब जानते हैं 11 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल.
मेष राशि
विवाहित मेष राशि के जातकों को अपने वैवाहिक जीवन के सबसे अधिक नकारात्मक पल का शनिवार को सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा आप अपने साथी से दूर जाने का फैसला भी कर सकते हैं.
वृषभ राशि
यदि वृषभ राशि के जातक लंबे अरसे से किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो वो अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी करने का फैसला कर सकते हैं. वहीं, शादीशुदा जातकों का दिन जीवनसाथी से दूर रहकर अच्छा व्यतीत नहीं होगा.
मिथुन राशि
विवाहित मिथुन राशि के जातकों की खुशी में उनके प्रिय का गैर-हाजिर होना उन्हें खल सकता है. हालांकि, इस बात को लेकर आपका उनसे रात के समय झगड़ा भी होगा.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - जनसंपर्क बना कर { हाथ } संपर्क है
कर्क राशि
शादीशुदा कर्क राशि के जातक परेशान रहेंगे क्योंकि उनका साथी उनकी किसी बात पर नाराज रहेगा. इसके अलावा शनिवार को आपकी सेहत भी कुछ खास अच्छी नहीं रहने वाली है.
सिंह राशि
विवाहित सिंह राशि के जातकों का जीवनसाथी संग बड़ा विवाद होना शनिवार की शाम संभव है, इसलिए अपने शब्दों पर खास ध्यान दें और गुस्सा करने से बचें.
कन्या राशि
विवाहित कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन में किसी नए शख्स के हस्तक्षेप के कारण विवाद उत्पन्न होगा. साथ ही आप अपने साथी से खुद को अलग महसूस करेंगे.
तुला राशि
शादीशुदा तुला राशि के जातक अपने साथी के साथ समय बिताने के लिए तमाम प्रयास करेंगे, जो कि सफल नहीं हो पाएंगे. इसके अलावा आप दोनों के बीच झगड़ा होने की भी संभावना है.
वृश्चिक राशि
विवाहित वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम जीवन में शनिवार को अनुकूल बदलाव आने के पूरे आसार हैं. वहीं, सिंगल लोगों के लिए किसी रिश्तेदार के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है.
धनु राशि
शादीशुदा धनु राशि के जातकों के रिश्तों में पुरानी बातों को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न होंगी. साथ ही घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा. वहीं, सिंगल लोग पुराने किसी दोस्त के साथ अच्छे पल साझा करेंगे.
मकर राशि
विवाहित मकर राशि के जातक खुलकर जीवनसाथी के सामने अपनी बातों को रखेंगे. उम्मीद है कि आपका लवमेट भी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और दिलासा देगा. इसके अलावा दिन भी खुशनुमा रहने वाला है.
कुंभ राशि
शादीशुदा कुंभ राशि के जातकों के जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी. साथ ही आप अपने प्रेमी को दिल की बातें खुलकर बताने में पूरी तरह से सक्षम होंगे.
मीन राशि
विवाहित मीन राशि के जातक अपने साथी के प्रति ज्यादा भावुक होंगे और कोई बड़ा गलत कदम ले सकते हैं. इससे आप दोनों के बीच दूरियां आनी पक्की हैं. साथ ही इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments