42.78 लाख की धोखाधड़ी का मामला,कांग्रेस विधायक हुए अंडरग्राउंड

42.78 लाख की धोखाधड़ी का मामला,कांग्रेस विधायक हुए अंडरग्राउंड

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू एक बड़े घोटाले के मामले में फंस गए हैं। पुलिस ने उन पर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर पौने 43 लाख रुपए (₹42.78 लाख) के गबन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, बालेश्वर साहू जब समिति प्रबंधक के पद पर थे, तब उन्होंने कथित रूप से फर्जी दस्तखत और अंगूठे के निशान लगाकर सरकारी धन का गबन किया। जांच में यह रकम करीब 42 लाख 78 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला दर्ज होने के बाद से ही विधायक अंडरग्राउंड हो गए हैं। पुलिस ने उनके कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - जनसंपर्क बना कर { हाथ } संपर्क है 

BJP नेताओं का घेराव और विरोध प्रदर्शन 

मामले के सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस का घेराव कर विधायक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन राजधानी तक पहुंचाया जाएगा।

पुलिस का बयान, जल्द होगी गिरफ्तारी

 चांपा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 'विधायक के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वह फिलहाल फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।' फिलहाल, पुलिस और प्रशासन दोनों की नजरें विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर टिकी हैं, जबकि भाजपा इस मुद्दे को राजनीतिक और नैतिक जवाबदेही के तौर पर भुनाने की रणनीति बना रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments