नई दिल्ली : Honda ने अपनी E-Clutch तकनीक का दायरा और बढ़ा दिया है। अब यह फीचर पांच और मोटरसाइकिल में जोड़ा गया है, जो CBR500R, CB500 Hornet, NX500, Hornet 750 और XL750 Transalp है। पहले यह तकनीक सिर्फ CB650R और CBR650R में दी गई थी। हाल ही में इसे Rebel 300 पर भी दिया गया है। इस तकनीक को धीरे-धीरे होंडा की सभी मोटरसाइकिल में दिया जा जाएगा।
क्या है Honda E-Clutch तकनीक?
Honda का E-Clutch सिस्टम गियर बदलने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। इस तकनीक में राइडर को क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक एक्टुएटर्स क्लच को अपने आप ऑपरेट करते हैं। इसका मतलब है कि आप अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट दोनों बिना क्लच दबाए कर सकते हैं।
अगर आप चाहें, तो मैनुअली क्लच का कंट्रोल वापस भी ले सकते हैं। यानी यह सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों तरह से काम करता है। यहां तक कि राइडर बाइक को बिना न्यूट्रल किए गियर में रोक सकता है, जो ट्रैफिक में बेहद मददगार साबित होता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - स्वाभिमान छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा है
कौन-कौन सी बाइक में मिलेगा यह फीचर?
E-Clutch अब Honda की 500cc और 750cc इंजन वाली मोटरसाइकिल में भी दिया जाएगा। 500cc लाइनअप में CBR500R, CB500 Hornet और NX500 को यह फीचर मिलेगा। ये तीनों मोटरसाइकिल केबल थ्रॉटल सिस्टम के साथ आती हैं, इसलिए E-Clutch को जोड़ना तकनीकी रूप से आसान था। वहीं, 750cc मोटरसाइकिल Hornet 750 और XL750 Transalp में यह फीचर राइड-बाय-वायर सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।
Honda ने बताया कि इन 750cc बाइक्स में E-Clutch और राइड-बाय-वायर सिस्टम एक साथ काम करते हैं, जिससे डाउनशिफ्ट के दौरान थ्रॉटल अपने आप ब्लिप हो जाता है और इंजन स्पीड व रियर व्हील स्पीड सिंक में रहती है। इसका फायदा है स्मूथ गियर चेंज और कम झटके महसूस होते हैं। XL750 Transalp जैसी ऑफ-रोड बाइक्स में यह तकनीक रफ सर्फेस पर भी स्मूथ अपशिफ्ट में मदद करती है, खासकर तब जब रियर व्हील स्पिन कर रहा हो।
भारत में किन बाइक में मिलेंगा E-Clutch?
फिलहाल भारत में Honda केवल CB650R और CBR650R के E-Clutch वर्जन बेचती है। हालांकि अब जब NX500, XL750 Transalp और CB750 Hornet को ग्लोबल लेवल पर यह फीचर मिल गया है, तो उम्मीद है कि भारत में भी Honda जल्द इन्हें E-Clutch वर्जन के रूप में पेश करेगी।



Comments