बिहार चुनाव : मोकामा सीट पर अनंत सिंह की जीत,सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी हारीं

बिहार चुनाव : मोकामा सीट पर अनंत सिंह की जीत,सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी हारीं

​ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज 14 नवंबर को सामने आ रहे हैं। राज्य में 6 और 11 नवंबर को 2 चरण में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। बिहार के इस चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में से एक मोकामा भी है। इस सीट पर जदयू की ओर से अनंत सिंह और राजद की ओर से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मैदान में हैं। अब खबर आ रही है कि अनंत सिंह मोकामा सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - लाली मेरे लाल की,जित देखूँ तित लाल....

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

मोकामा सीट पर अनंत सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले राष्ट्रीय जनता दल ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया। वहीं, पीयूष प्रियदर्शी मोकामा से जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। अनंत सिंह और सूरजभान सिंह दोनों भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते हैं। भूमिहार मतदाता मोकामा में निर्णायक भूमिका में हैं। मोकामा विधानसभा सीट से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं और इस सीट पर पहले चरण में छह नवंबर को मतदान हुआ था।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments