बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर तिरंगा चौक में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर तिरंगा चौक में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

गरियाबंद :  बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। चुनाव परिणाम सामने आते ही गरियाबंद के तिरंगा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर विजय का जश्न मनाया।

तिरंगा चौक में वातावरण पूरी तरह उत्साह, जोश और राष्ट्रवादी नारों से गूंज उठा। भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को जनता के भरोसे और समर्थन का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस चुनाव ने फिर सिद्ध कर दिया कि जनता विकास और स्थिर सरकार चाहती है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर, विजय नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने कहा कि “बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट और ऐतिहासिक जनादेश दिया है। एनडीए की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के अनुभव का परिणाम है। दोनों नेताओं ने मिलकर जनता के सामने एक मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार का विकल्प रखा, जिसे बिहार की जनता ने खुले दिल से स्वीकार किया।”

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - लाली मेरे लाल की,जित देखूँ तित लाल....

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों ने कहा कि यह जनादेश सिर्फ राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प की जीत है। उन्होंने बताया कि बिहार में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।एनडीए की यह जीत देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाली है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, अनूप भोसले, नंदा स्वामी, मिलेश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, सागर मयाणी, प्रह्लाद ठाकुर, तनु साहू, सरला उईके, प्रकाश सोनी, परमेश्वर सेन, नूतन देवांगन, वंश गोपाल सिन्हा राजू तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, नारद राम लोनहारे, अशोक सेन, चैन सिंह कश्यप, रवींद्र ध्रुव, परमानंद नेताम, राजू तिवारी, भीम निषाद, प्रतीक सिंह, यश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments