भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अब लोग सिर्फ ईंधन बचाने के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भी इलेक्ट्रिक गाड़ियां चुन रहे हैं। जहां पहले ईवी की सबसे बड़ी चिंता ड्राइविंग रेंज हुआ करती थी। लेकिन अब भारतीय कार निर्माता इस मोर्चे पर भी आगे निकल चुके हैं। आज कई ऐसी मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कारें हैं जो 20 लाख रुपये से कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस और लंबी ड्राइविंग रेंज देती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन टॉप 5 भारतीय ईवी कारों के बारे में जो रेंज के मामले में सबसे आगे हैं।
1. Tata Tiago EV - 315 किमी तक की रेंज
Tata Tiago EV (टाटा टियागो ईवी) देश की सबसे लोकप्रिय एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।
यह दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है-
इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो टॉप मॉडल के लिए 11.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसे सस्ती, भरोसेमंद और शहर की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट कार माना जाता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - लाली मेरे लाल की,जित देखूँ तित लाल....
2. MG Windsor EV - 449 किमी तक की रेंज
MG Windsor EV (एमजी विंडसर ईवी) एक आरामदायक फैमिली इलेक्ट्रिक कार है, जो सिटी ड्राइव और हाईवे दोनों पर शानदार परफॉर्म करती है।
यह दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है -
इसकी कीमत 12 लाख रुपये से 15.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह उन खरीदारों के लिए बढ़िया है जो स्पेस और रेंज दोनों चाहते हैं।
3. Mahindra XUV400 EV - 456 किमी तक की रेंज
Mahindra XUV400 EV (महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी) उन लोगों के लिए है जो लंबी दूरी तय करना पसंद करते हैं।
यह दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है-
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है। स्पोर्टी डिजाइन, फास्ट चार्जिंग और दमदार परफॉर्मेंस इसे मिड-सेगमेंट ईवी में टॉप चॉइस बनाते हैं।
4. Hyundai Creta Electric - 510 किमी तक की रेंज
Hyundai Creta Electric (ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक) भारत में मिड-रेंज एसयूवी सेगमेंट की सबसे दमदार ईवी में से एक है।
यह दो बैटरी पैक के साथ आती है-
इसकी शुरुआती कीमत 18.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंफर्ट, फीचर्स और ड्राइविंग रेंज तीनों मामलों में यह एक शानदार ईवी मानी जाती है।
ये भी पढ़े : Kinetic ने शुरू की DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, जानें किन खूबियों से है लैस
5. Mahindra BE.6 - 683 किमी तक की रेंज
Mahindra BE.6 (महिंद्रा BE.6) भारत में बनी सबसे प्रीमियम और हाई-रेंज इलेक्ट्रिक एसयूवी है। यह कई बैटरी ऑप्शन के साथ आती है, जिनकी रेंज 557 किमी से 683 किमी तक है।
यहां तक कि इसके बेस वेरिएंट में भी 557 किमी की MIDC रेंज मिलती है।
इस कार की कीमत 19.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। लुक, लक्जरी और रेंज - तीनों लिहाज से यह एसयूवी भारत में ईवी का नया मानक तय करती है।



Comments