खसरा, बी-1 एवं जमाबंदी अभिलेखों का हो रहा डिजिटलीकरण,प्रभारी सचिव रजत कुमार ने किया सर्वर रूम एवं डिजिटाइजेशन शाखा का निरीक्षण

खसरा, बी-1 एवं जमाबंदी अभिलेखों का हो रहा डिजिटलीकरण,प्रभारी सचिव रजत कुमार ने किया सर्वर रूम एवं डिजिटाइजेशन शाखा का निरीक्षण

रायगढ़ : जिले में राजस्व अभिलेखों के सुरक्षित संवर्धन तथा जनता को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में खसरा, बी-1 तथा जमाबंदी जैसे महत्वपूर्ण भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी सचिव एवं वाणिज्य, उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग, रेल परियोजनाएं एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित सर्वर रूम तथा स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटलीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा इसे राजस्व सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल बताया। उन्होंने कार्य में और अधिक गति लाने तथा डेटा सुरक्षा व रिकॉर्ड की सटीकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - सुशासन शब्द नहीं व्यवस्था है 

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शाखा में संचालित डिजिटलीकरण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि तकनीक आधारित राजस्व सेवा व्यवस्थाओं को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सतत सुधार किए जा रहे हैं। नागरिकों को भूमि संबंधित सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हों, इसके लिए उन्नत तकनीकी प्लेटफॉर्म विकसित किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रवि राही सहित स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments