पापी ग्रह राहु की चाल में बदलाव,इन राशियों को कराएंगे आकस्मिक धन लाभ

पापी ग्रह राहु की चाल में बदलाव,इन राशियों को कराएंगे आकस्मिक धन लाभ

वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 में कई छोटे और बड़े ग्रह राशि औप नक्षत्र बदलेंगे। जिसमें पापी ग्रह राहु ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि राहु ग्रह साल 2026 में राशि और नक्षत्र दोनों बदलें। राहु ग्रह  5 दिसंबर 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।

वहीं इससे पहले 2 अगस्त की राहु ग्रह का कुंभ राशि में रहते हुए ही धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर होगा। ऐसे में राहु के डबल गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - पूर्व मुखिया के पुराग्रह वाले दंभी बोल  

कुंभ राशि 

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का डबल गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि में संचऱण कर रहे हैं। साथ ही वह साल के अंत में आपकी राशि से 12वें भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी कार्यकरने की शैली में निखार होगा। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कारोबार के क्षेत्र में नई योजनाएं बना सकते हैं या नए प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर सकते हैं। इससे भविष्य में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही, आपकी पदोन्नति भी हो सकती है।

मिथुन राशि 

राहु ग्रह का डबल गोचर मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण करेंगे। वहीं साल के अंत में अष्टम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही जो लोग रिसर्च से जुड़े हैं उनको लाभ हो सकता है। वहीं आप अपने सुख-सुविधाओं में वृद्धि के लिए थोड़ा धन भी खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आप अपनी समझदारी व चतुराई से सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे।

तुला राशि 

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का डबल राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही वह 2026 के अंत में चतुर्थ भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपके मान-सम्मान में वृद्धि और करियर में ग्रोथ मिलने की भी संभावना है। आपको कुछ यात्राएं करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे एक नई ताजगी महसूस करेंगे। साथ ही आपको पैतृक धन की प्राप्ति हो सकती है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments