सस्ते हो गए  Smart TV,लिस्ट में LG, Sony और Samsung भी

सस्ते हो गए Smart TV,लिस्ट में LG, Sony और Samsung भी

नई दिल्ली :  क्या आप भी इन दिनों T20 वर्ल्ड कप मैच बड़ी स्क्रीन पर एन्जॉय करना चाहते हैं? और एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह टाइम आपके लिए सबसे सही साबित हो सकता है। जी हां, इस वक्त Flipkart और Amazon पर 65 इंच के Smart TV पर जबरदस्त ऑफर्स और भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।

हालांकि अभी कोई बड़ी सेल लाइव नहीं हैं लेकिन फिर भी LG, Sony और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रीमियम टीवी कम कीमत में मिल रहे हैं। बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ ग्राहक पहले से कहीं ज्यादा सस्ती कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला शानदार टीवी अपने घर लेकर जा सकते हैं। चलिए कुछ बेहतरीन डील्स पर एक नजर डालते हैं...

realme TechLife 164 cm (65 inch) QLED Ultra HD (4K)

लिस्ट का पहला टीवी Realme कंपनी की तरफ से आता है जो अभी फ्लिपकार्ट की हॉट डील्स में एक से बना हुआ है। इस टीवी को अभी आप सिर्फ 38,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। कंपनी इस टीवी पर 54% तक का डिस्काउंट दे रही है। BOBCARD EMI और YES Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ टीवी पर 1500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

Samsung 163 cm (65 inches) Crystal 4K

सैमसंग का ये टीवी अभी अमेजन पर काफी सस्ते में मिल रहा है। टीवी को आप 29% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 60,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। Axis Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ टीवी पर 1250 रुपये का डिस्काउंट और HDFC Bank Credit कार्ड EMI ऑप्शन के साथ 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके आलावा भी टीवी पर कई बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।

Hisense E6N 164 cm (65 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Google TV

Hisense का ये टीवी भी अभी फ्लिपकार्ट पर 46% तक डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। टीवी को अभी आप सिर्फ 42,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। सिलेक्टेड बैंक Credit Card और EMI ऑप्शन के साथ 3000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

LG 164 cm (65 inches) UA82 Series 4K

अमेजन अभी इस LG टीवी पर शानदार डील दे रहा है जहां से आप इस टीवी को अभी सिर्फ 62,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टीवी पर भी Axis Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ टीवी पर 1250 रुपये का डिस्काउंट और HDFC Bank Credit कार्ड EMI ऑप्शन के साथ 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

ये भी पढ़े : गेहूं की फसल में बाली निकलने के बाद न करें ये गलती,हो सकता है भारी नुकसान

SONY Bravia 2 163.9 cm (65 inch) Ultra HD

सोनी जैसे प्रीमियम ब्रांड का टीवी भी अभी फ्लिपकार्ट पर अच्छे डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। टीवी को अभी आप 45% तक के फ्लैट डिस्काउंट के बाद सिर्फ 69,990 रुपये में अपना बना सकते हैं। इस टीवी पर भी BOBCARD EMI और YES Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments