त्वचा पर ग्लो लाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाए? जानें

त्वचा पर ग्लो लाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाए? जानें

 गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स और गंदगी को भी साफ करता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। साथ ही, यह त्वचा में जलन और रेडनेस की समस्या को कम करने में भी मदद करता है। नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

चेहरे पर गुलाब जल कब लगाना चाहिए?

वैसे तो आप चेहरे पर गुलाब जल को किसी भी समय लगा सकते हैं। लेकिन चेहरे पर गुलाब जल को लगाने का सबसे सही समय सुबह और रात का है। अगर आप रोज सुबह चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे, तो त्वचा दिनभर मुलायम और ग्लोइंग नजर आएगी। वहीं, रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा पर मौजूद गंदगी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कण और मेकअप आसानी से निकल जाते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।

त्वचा पर ग्लो लाने के लिए गुलाब जल कैसे लगाए?

गुलाब जल और बेसन

त्वचा पर ग्लो लाने के लिए आप गुलाब जल में बेसन मिक्स करके लगा सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें. इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें. करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें. इससे न सिर्फ त्वचा का निखार बढ़ेगा, बल्कि त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

गुलाब जल और शहद

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आप गुलाब जल में शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

गुलाब जल और नींबू

त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए आप गुलाब जल में नींबू मिक्स करके लगा सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच गुलाब जल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments