टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस समय सुपर-8 राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इसके बाद नॉकआउट मैच होंगे, जिसमें 2 सेमीफाइनल और फाइनल मैच शामिल है. इन बड़े मुकाबलों को लेकर आईसीसी ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके चलते टूर्नामेंट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, ये बदलाव इस पर भी निर्भर है कि कौन सी टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी और कौन आमने-सामने होगा.
मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव:- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हाल ही में सेमीफाइनल के वेन्यू को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम को अहम भूमिका दी गई है. जिसके तहत श्रीलंका को घरेलू मैदान पर सेमीफाइनल खेलने का मौका मिल सकता है. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहा है. सेमीफाइनल के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया है, जहां मैच भारत के कोलकाता या मुंबई के अलावा श्रीलंका के कोलंबो में भी हो सकते हैं. खास तौर पर पहले सेमीफाइनल की स्थिति ‘फ्लोटिंग’ है, यानी यह कोलंबो या कोलकाता में से किसी एक में खेला जाएगा.
कोलंबो में सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया:- अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो वह आमतौर पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे सेमीफाइनल में खेलेगा. लेकिन उनका मुकाबला पाकिस्तान से होता है तो सेमीफाइनल कोलंबो शिफ्ट हो सकता है. वहीं, अगर पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों सेमीफाइनल में नहीं पहुंचते, तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में और दूसरा मुंबई में होगा.
.jpeg)

Comments