बेमेतरा : प्रार्थी अक्षय कुमार धिवरे उम्र 29 साल निवासी पेण्ड्री, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा ने दिनांक 28.12.2025 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिता सुखदेव धिवरे के स्वामित्व एवं कब्जे में जेसीबी एवं ट्रेक्टर है जिसे चालक चमन कुर्रे, सुरज बंजारे, जयप्रकाश वर्मन, मुकेश टंडन, टेकचंद टंडन और इसका भाई सुर्यदेव धिवरे दिनांक 26.12.2025 को सुबह 08:00 बजे ग्राम पेंड्री से जैतपुरी तालाब में मिट्टी निकालने के लिए तारण वर्मा के कहने पर गए थे पर मिट्टी निकालने के लिए पटवारी व अन्य अधिकारियों को सूचित कर शिकायत करने के कारण मिट्टी ना निकाल कर जेसीबी ट्रैक्टर को लेकर संबलपुर में बाबा मोबाइल प्वाइंट दुर्गेश के लिए मिट्टी डालने का कार्य किया गया शाम होने पर जेसीबी को लेकर वापस गोढ़ी कला प्यारेलाल राजपूत के घर के पास काम करने के लिए आया और काम करने के बाद वहीं पर खाना खाते टाइम सुबह जैतपुरी से मिट्टी निकालने के लिए शिकायत कौन किया है करके चर्चा करते यह लोग बैठे थे तभी रात में 08:30 बजे अचानक अनावेदक नारायण सिंह वर्मा चेतन सिंह वर्मा जलेश्वर वर्मा कुलदीप वर्मा, पुनाराम ये सभी पेंड्री निवासी हैं और तेंदुआ से मुक्कू जेवरा से झम्मन द्वारा अचानक एक राय होकर लाठी डंडा राड लेकर आकर इसके भाई सूर्यदेव धिवरे व भांजा टेकचंद टंडन को इनके जाति को जानते हुये भी इसके भाई सूर्यदेव व भांजा टेकचंद को जाति संबंधित अश्लील गालिया देकर वहीं पर रखे हुये बांस के डंडा व राड से मारपीट कर मेरे भाई सूर्यदेव धिवरे व भांजा टेकचंद को चोट पहुंचाये है। और मारपीट करते-करते प्यारेलाल राजपूत के घर से पकड़ कर अपने विवादित जमीन जहां पर उनके द्वारा घर बनाया जा रहा है वहां पर लेकर गया वहां पर उनके द्वारा बंधक बनाकर उनके और साथी थे वहां पर दुखित राम वर्मा, राकेश वर्मा द्वारा और मारपीट किया जाति संबंधित अश्लील शब्दों का प्रयोग कर गाली और मारपीट लगभग दो से तीन घंटे तक करते रहे गाली देकर गोढ़ी कला में दोबारा दिखे तो काट डालेंगे जान से मार देंगे करके बहुत मारपीट करने लगे नारायण वर्मा और हम लोगों का एक ही गांव है हमारे पास जेसीबी ट्रैक्टर हार्वेस्टर है नारायण के पास भी जेसीबी ट्रैक्टर हार्वेस्टर है इसी की ईष्या द्वेश से वह हमेशा हमें मारने की तलाश में था मौका का फायदा उठाकर उसके द्वारा अचानक आकर मारपीट किया गया है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस के लगातार प्रयास से आरोपी नारायण वर्मा, चेतन सिंह राजपूत, जलेश्वर सिंह राजपूत, कुलदीप वर्मा, पूनाराम, झम्मन कुमार राजपूत को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है।
आरोपी 01. नारायण वर्मा पिता रामशरण वर्मा, उम्र 48 साल, 02. चेतन सिंह राजपूत पिता नारायण वर्मा उम्र 27 साल, 03. जलेश्वर सिंह राजपूत पिता नारायण वर्मा उम्र 28 वर्ष, 04. कुलदीप वर्मा पिता नारायण वर्मा उम्र 24 वर्ष, 05. पूनाराम पिता देवचरण, उम्र 53 वर्ष,सभी निवासी पेण्ड्री, चौकी संबलपुर, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा 06. झम्मन कुमार राजपूत पिता नरेन्द्र उम्र 24 साल निवासी जेवरा, चौकी संबलपुर, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा को 23 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में डीएसपी (अजाक) श्री राजेश कुमार झा, थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, आरक्षक राजेन्द्र साहू, राहुल दुबे सहित समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
.jpeg)

Comments