नई दिल्ली : एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले गिरफ्तार कार्यकर्ताओं का मुखर समर्थन के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा ने एक बार फिर हमला किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ 'रार, हुड़दंग और लफंगई' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन पर देश विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने का आरोप लगाया। कहा कि यह कभी सफल नहीं होगा।
उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग भी की। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राष्ट्र विरोधी ताकतों के प्रवक्ता बन गए हैं और नकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देते हैं और अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं। झूठ बोलो, भय और भ्रम फैलाओ, भारत को बदनाम करो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली दो, देश विरोधी राजनीति करो और देश में जो विकास कर रहा है, उसे दुनियाभर में बदनाम करो, यही उनका काम रह गया है।
एआई इंपैक्ट समिट में युवा कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस विदेश का एजेंडा चला रही है। क्या अंकल सैम (ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा) और जार्ज सोरोस (भारत विरोधी माने जाने वाले अमेरिकी उद्यमी) के कहने पर कांग्रेस चल रही है। क्या भारत के प्रतिद्वंद्वी देशों का सहयोग कांग्रेस कर रही है।
मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन में चंदा लेना और फिर चीन का गुणगान करना, यही कांग्रेस का हाल है। राहुल गांधी को एलओपी के रूप में लीडर आफ अपो¨जग पार्लियामेंट और लीडर आफ अपो¨जग भारत बताते हुए अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि वे अराजकता, अफवाह और दंगा फैलाने का हरसंभव प्रयास कर रहे है, ताकि तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था डिरेल हो जाए।
राहुल के पीएम पर लगाए आरोपों को बांसुरी ने बताया झूठा
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए तीखी आलोचना की। कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि देश को उनके जैसा नेता प्रतिपक्ष मिला है। आने वाले सभी विधानसभा चुनावों में देश की जनता कांग्रेस को फिर सबक सिखाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। असहमति लोकतंत्र की रीढ़ होती है, ¨कतु उनकी तथाकथित मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत, अराजकता और नकारात्मकता का ही सामान मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता विपक्ष पद की मर्यादा का मजाक बनाकर रख दिया है। मध्य प्रदेश में जिस प्रकार प्रधानमंत्री के खिलाफ विषवमन किया, वह न केवल मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक आचरण के विपरीत अराजकता का परिचायक भी है।
राहुल गांधी का माखौल बनाने की भाजपा की रणनीति के अनुरूप बांसुरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पांच बार के सांसद हैं, लेकिन उनकी बातों से ऐसा प्रतीत होता है कि वे एक अज्ञान, अबोध और हठी बालक की भूमिका निभा रहे हों।
एआई इम्पैक्ट समिट में अराजक घटना के 'मास्टरमाइंड' हैं राहुल : भाटिया
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि कांग्रेस के युवा ¨वग ने राहुल गांधी के इशारे पर एआई इम्पैक्ट समिट में अर्ध नग्न विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस अराजक घटना के मास्टरमाइंड हैं। उन्हीं के इशारे पर कांग्रेस युवा विंग के अध्यक्ष और अन्य लोगों ने अर्ध नग्न प्रदर्शन कर भारत की छवि को धूमिल किया। राहुल गांधी और 'गुंडे, मवाली' लोगों में ज्यादा फर्क नहीं है।
भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी शायद सोच रहे होंगे कि वह कानून से ऊपर हैं, लेकिन कानून का हाथ जल्द ही उस व्यक्ति तक पहुंचेगा जिसने देश को बदनाम करने की कोशिश की है, चाहे वह कोई भी हो।
.jpeg)

Comments