कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी,CMO को सरकार ने किया सस्पेंड

कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी,CMO को सरकार ने किया सस्पेंड

मुंगेली: नगरीय निकायों में व्यवस्था सुधारने और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य की साय सरकार प्रयासरत है। मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की देखरेख में निकायों में हर तरह से बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को दी जा रही राहत और छूट से इतर सभी तरह के करों की वसूली और करों का निर्धारण पूरी गंभीरता से किया जाए। हालांकि कई पालिका अधिकारी सरकार के इन निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

नए करों के निर्धारण में नाकाम रहे CMO

ताजा मामला मुंगेली जिले के पंडरिया नगरपालिका परिषद का है। नगरीय प्रशासन विभाग ने यहां पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी यानी सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है।  बताया जा रहा है कि लगातार मिल रहे निर्देशों के बाद भी सीएमओ अपने पालिका क्षेत्र में संपत्तियों का नया कर निर्धारण नहीं कर पा रहे थे। लिहाजा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद से अन्य निकायों के अफसर सतर्क हो गए हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments