रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली :  रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। अब भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी जाएगी। आवेदन शुरू होते ही पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे।

 जोन वाइज भर्ती डिटेल

आरआरबी की ओर से भर्ती के लिए जोन वाइज भर्ती विवरण साझा कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जोन वाइज पदों की संख्या निम्नलिखित है-

जोन पदों की संख्या
मध्य रेलवे (Central Railway) 1400
पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) 700
पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway) 1625
पूर्व रेलवे (Eastern Railway) 608**
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) 457
पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) 105
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) 1276
उत्तर रेलवे (Northern Railway) 740
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) 600
दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) 674
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) 200
दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) 1531
दक्षिण रेलवे (Southern Railway) 250
दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) 200
पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) 541
पश्चिम रेलवे (Western Railway) 214
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 06*

rrb alp

आरआरबी एएलपी पदों के लिए योग्यता

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना आवश्यक है या उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ अन्य सभी वर्गों को 500 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क 250 निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से होकर गुजरना होगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments