राजधानी रायपुर में बर्थडे पार्टी में हथियार लहराते बदमाश युवकों ने किया डांस,वीडियो वायरल

राजधानी रायपुर में बर्थडे पार्टी में हथियार लहराते बदमाश युवकों ने किया डांस,वीडियो वायरल

रायपुर :  राजधानी रायपुर में बदमाश युवकों का वीडियो वायरल हुआ है. बदमाशों ने बर्थडे पार्टी में अधनग्न होकर हथियार लहराते हुए गैंगस्टर गाने पर डांस किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

सोशल मीडिया पर हथियार लेकर प्रदर्शन करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. बदमाश हथियारों के साथ प्रदर्शन कर अपनी दहशत बनाने के लिए वीडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बर्थडे पार्टी में बदमाश हथियारों के साथ डांस कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बदमाश डांस करते हुए दिख रहे हैं. उनके हाथ में चाकू और शराब की बोतलें हैं. तीन बदमाश युवक बिना शर्ट के जींस में नाच रहे हैं वही दो बदमाश युवक तो केवल अंडर गारमेंट्स में हैं. बदमाश युवक अपने साथियों को कंधे पर बिठा हथियार लहराते हुए नाचते दिख रहे हैं. वही वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया है और जांच में जुटी हैं.

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments