मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर :सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश की जिला इकाई एमसीबी ने एक विवादित फिल्म के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए उसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि फिल्म निर्माता अंकित भडाना और संदीप तोमर द्वारा "यादव जी की लव स्टोरी" नामक फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज की जा रही है। समाज का आरोप है कि फिल्म में एक यादव युवती और मुस्लिम युवक के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है जिससे यादव समाज की बहन-बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचने की बात कही गई है।
मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है


समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक और कथानक समाज की भावनाओं को आहत कर रहा है तथा इसके प्रदर्शन से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि देशभर का यादव समाज इस विषय को लेकर आक्रोशित है।सर्व यादव समाज ने माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व उचित कार्यवाही की जाये और आवश्यक होने पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाये।कलेक्टर को सौंपे गये ज्ञापन में प्रशासन से भी मांग की गई है कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाये रखने के लिये आवश्यक कदम उठाये जायें।
.jpeg)

Comments