लॉस एंजिल्स में रामायण की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग हुई,जानिए कैसी है फिल्म?

लॉस एंजिल्स में रामायण की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग हुई,जानिए कैसी है फिल्म?

 

 

 नई दिल्ली : निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग माइथोलॉजिकल ड्रामा रामायण (Ramayana) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी घोषणा के बाद से ही उनके बीच एक अलग उत्साह है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Palllavi) इसमें लीड रोल में नजर आएंगे।वहीं अब फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। एक तरफ जहां फैंस 'रामायण' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम ने पहले ही एक टेस्ट स्क्रीनिंग आयोजित की है।

खबरों के मुताबिक, लॉस एंजिलिस में हुई पहली टेस्ट स्क्रीनिंग के बाद फिल्म निर्माताओं को दर्शकों से उत्साहजनक और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे समय में जब सोशल मीडिया पर फैंस स्क्रीनिंग से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बारे में पोस्ट कर रहे हैं, एक नई रिपोर्ट में इसकी जानकारी शेयर की गई है।

मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है 

दर्शकों ने की फिल्म की तारीफ

द वीक के अनुसार, इस सप्ताह लॉस एंजिलिस के सिनेमार्क प्लाया विस्टा में चुनिंदा दर्शकों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। बताया जाता है कि इस खास कार्यक्रम में 18 से 60 वर्ष तक के अलग-अलग आयु वर्ग के दर्शक शामिल हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपस्थित लोगों की प्रारंभिक प्रतिक्रिया 'बेहद सकारात्मक' रही है, जिसमें दर्शकों ने फिल्म के पैमाने, विजुअल इफेक्ट और इमोशनल स्टोरी टेलिंग की तारीफ की है।

किस वजह से किया जा रहा टेस्ट?

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह स्क्रीनिंग मुख्य रूप से कहानी पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए एक परीक्षण के तौर पर आयोजित की गई थी, ताकि फिल्म निर्माताओं को दिवाली पर रिलीज से इसे फाइन-ट्यून करने का मौका मिल सके।

बड़े बजट पर बनाई जा रही 'रामायण' को दो पार्ट्स में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments